Aapka Rajasthan

मनरेगा का नाम बदलने से विपक्ष को आपत्ति क्यों: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मनरेगा का नाम बदलने पर आपत्ति जताने वाले विपक्षी दलों से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि जब आप लोग सत्ता में थे, तो आपने भी तो कई योजनाओं के नाम बदले थे। अब जब मनरेगा का नाम बदलकर 'जी राम जी' कर दिया गया है, तो इतनी आपत्ति क्यों जताई जा रही है?
 
उन्होंने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मनरेगा योजना से पहले जवाहर रोजगार योजना थी, लेकिन तत्कालीन सरकार उस योजना को बदलकर मनरेगा लेकर आई। इसी कड़ी में अब मनरेगा का नाम बदलकर 'जी राम जी' कर दिया गया है। इस योजना में परिवर्तन करने का हमारा मुख्य उद्देश्य श्रमिक हित हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव के बाद ही काम करने के दिनों की संख्या में इजाफा किया गया। इसके अलावा ग्रामीण बुनियादी ढांचे को विकसित करने की भी पूरी रूपरेखा निर्धारित की गई। 'जी राम जी' योजना में जल और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही इस योजना में यह भी प्रावधान किया गया है कि अगर गांव में किसी भी प्रकार की आपदा आ जाती है, तो उससे कैसे निपटा जाए। इसकी भी पूरी रूपरेखा निर्धारित की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत तकनीक को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसमें यह भी प्रावधान किया गया है कि कैसे भ्रष्टाचार को कम किया जाए। 'जी राम जी' योजना में वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए परिवर्तन किया गया है। इस तरह से हर योजना में परिवर्तन किए जाते हैं। ऐसे में इसमें आपत्ति जताने का तो कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। हर योजना में परिवर्तन होता रहता है। अब तक कई योजनाओं में परिवर्तन हो चुका है।

केंद्रीय मंत्री ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे परिवारवादी नेता हैं। ऐसी स्थिति में हमें उनसे किसी भी प्रकार के ज्ञान की आवश्यकता नहीं है।

--आईएएनएस

एसएचके/वीसी