Aapka Rajasthan

मेट्रो स्टेशन के पास मोबाइल छीनने की कोशिश करने वाले 4 नाबालिगों को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। सड़क पर होने वाले अपराधों के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए सरिता विहार पुलिस ने जसोला-शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन के पास छीनाझपटी के प्रयास के एक मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
 

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। सड़क पर होने वाले अपराधों के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए सरिता विहार पुलिस ने जसोला-शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन के पास छीनाझपटी के प्रयास के एक मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 13 नवंबर को जसोला-शाहीनबाग मेट्रो स्टेशन के पास छीनाझपटी के प्रयास के संबंध में एक सूचना मिलने पर एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता राकेश कुमार (27) के अनुसार, शनिवार शाम 6:15 बजे शाहीनबाग मेट्रो स्टेशन के पास चार लड़कों ने उन्हें रोका और उनका मोबाइल फोन लूटने की कोशिश की। हालांकि, वे वहां से बच निकलने में कामयाब रहे।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने दोस्त मो. सलीम के साथ देखा कि वही लड़के किसी और व्यक्ति को लूटने की कोशिश कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने दोस्त की मदद से उन लड़कों में से एक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद सरिता विहार थाना पुलिस की एक विशेष टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

संदिग्धों के हुलिए, उनके जाने की दिशा, स्थानीय खुफिया जानकारी और आसपास के इलाके में व्यवस्थित तलाशी के आधार पर बाकी तीन नाबालिगों को को जसोला के लिविंगस्टाइल मॉल के पास से पकड़ लिया गया। पकड़े गए तीनों नाबालिगों की उम्र 15 वर्ष है और मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि इन चारों के खिलाफ 'किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम' के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

इसके पहले अक्टूबर में दिल्ली पुलिस ने डीबीजी रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज लूट के एक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं, 15 साल के एक नाबालिग को हिरासत में लिया था। पुलिस ने लूट के दौरान शिकायतकर्ता से छीना गया एक मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

यह घटना 11 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे हुई थी, जब शिकायतकर्ता करोलबाग मार्केट से मानकपुरा स्थित अपने घर लौट रहा था। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अजमल खान पार्क के पास ईस्ट पार्क रोड पर टीटी गारमेंट्स के पास था, तभी तीन लोगों ने उसका पीछा किया और उसे रोक लिया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की और मोबाइल फोन व 2,000 रुपये नकद लूटकर फरार हो गए थे।

--आईएएनएस

ओपी/पीएम