Aapka Rajasthan

'मेरा पटियाला, मैं ही संवारूं’ अभियान की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सड़क पर उतरकर की सफाई

पटियाला, 29 अगस्त (आईएएनएस)। पटियाला शहर को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को ‘मेरा पटियाला, मैं ही संवारूं’ अभियान की शुरुआत की गई। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, नगर निगम कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सड़क पर उतरकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान शहरवासियों को स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाने का संदेश दिया गया।