Aapka Rajasthan

एमईसीओएन ने जारी की वैकेंसी सूची, 44 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुआ आवेदन, जानें लास्ट डेंट

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ तलाश में जुटे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। मेटलर्जिकल एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स (इंडिया) लिमिटेड (एमईसीओएन) ने जूनियर इंजीनियर समेत विभिन्न 44 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
 
एमईसीओएन ने जारी की वैकेंसी सूची, 44 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुआ आवेदन, जानें लास्ट डेंट

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ तलाश में जुटे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। मेटलर्जिकल एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स (इंडिया) लिमिटेड (एमईसीओएन) ने जूनियर इंजीनियर समेत विभिन्न 44 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एमईसीओएन की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एमईसीओएन ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 8, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 30, जूनियर इंजीनियर (इलैक्ट्रिकल) के 2, जूनियर ऑफिसर (एचआर) के 2, और जूनियर इंजीनियर (एडमिन) के 2 पद शामिल हैं।

एमईसीओएन की ओर से जारी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/बीबीए या किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास निर्धारित अन्य पात्रता का होना भी जरूरी है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 50 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 2 फरवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एमईसीओएन की ओर से जारी पदों के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा, सिर्फ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 30,000 रुपए से 1,20,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए 1,000 रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/पूर्व सैनिक और आंतरिक उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एमईसीओएन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फिर फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी