Aapka Rajasthan

मॉरीशस में डॉ. भूमा वीजी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एआईपीएसआई की बनीं कुलपति

वॉशिंगटन, 12 अगस्त (आईएएनएस)। आईआरपीएस, सेवानिवृत्त डॉ. भूमा वीजी जल्द ही मॉरीशस में कुलपति की जिम्मेदारी संभालेंगी। मॉरीशस स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक सर्विस एंड इनोवेशन (एआईपीएसआई) में डॉ. भूमा वीजी नियुक्ति की गई है।
 

वॉशिंगटन, 12 अगस्त (आईएएनएस)। आईआरपीएस, सेवानिवृत्त डॉ. भूमा वीजी जल्‍द ही मॉरीशस में कुलपत‍ि की ज‍िम्‍मेदारी संभालेंगी। मॉरीशस स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक सर्विस एंड इनोवेशन (एआईपीएसआई) में डॉ. भूमा वीजी नियुक्ति की गई है।

डॉ. भूमा वीजी (आईआरपीएस, सेवानिवृत्त) का चयन मॉरीशस गणराज्य के मोका जिले के रेडुइट (मिनिसी) में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक सर्विस एंड इनोवेशन (एआईपीएसआई) के कुलपति पद के लिए किया गया है। डॉ. भूमा से उम्मीद की जा रही है कि वे जल्द ही अपना नया कार्यभार संभालेंगी।

एआईपीएसआई को पहले सिविल सर्विस कॉलेज, मॉरीशस के नाम से जाना जाता था। इसका उद्घाटन मार्च 2025 में भारत के प्रधानमंत्री और मॉरीशस के प्रधानमंत्र‍ियों ने संयुक्त रूप से किया था।

इस संस्थान को अफ्रीकी क्षेत्र की एक प्रमुख प्रशिक्षण संस्था और उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। भविष्य में यह संस्थान डिग्री और अन्य शैक्षणिक योग्यता प्रदान करने वाला एक मान्यता प्राप्त संस्थान भी बनेगा।

भारतीय व‍िदेश मंत्रालय ने एआईपीएसआई संस्‍थान के नेतृत्‍व की ज‍िम्‍मेदारी के ल‍िए डॉ. भूमा वीजी का चयन क‍िया है। यह संस्थान पूरे अफ्रीकी क्षेत्र के लिए लोक सेवा प्रशिक्षण का एक प्रमुख केंद्र बन रहा है।

डुइट (मिनिसी) में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक सर्विस एंड इनोवेशन (एआईपीएसआई) संस्‍थान के न‍िर्माण के ल‍िए 2017 में एक समझौता तय हुआ था। इसके बाद 4.74 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुदान से उपलब्‍ध धनराशि से इस अत्याधुनिक संस्‍थान का न‍िर्माण कराया गया था। इसका उद्घाटन मार्च 2025 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने संयुक्त रूप से किया था।

--आईएएनएस

एवाई/एएस