Aapka Rajasthan

मराठा आरक्षण पर हुसैन दलवई बोले, असली ओबीसी के हक का भी रखना होगा ध्यान

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने एक्टिविस्ट मनोज जरांगे पाटिल की ओर से किए गए दावे सहित कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है।
 

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने एक्टिविस्ट मनोज जरांगे पाटिल की ओर से किए गए दावे सहित कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए हुसैन दलवई ने कहा, "ठीक तरीके से इसकी जांच की जानी चाहिए। जरांगे की ओर से जो सवाल उठाया जा रहा है, वही गलत है।

उन्होंने कहा कि मराठा समाज में जो गरीब हैं, उनको शिक्षा मिलनी चाहिए, उनको नौकरी मिलनी चाहिए, उनके खेती के लिए मदद मिलनी चाहिए, यहां तक ठीक है, लेकिन रिजर्वेशन में वो अगर आएंगे, तो जो सच में ओबीसी हैं, उनका क्या? दूसरी बात है, यह जो मामला 500 करोड़ का है। एक करोड़ में जीरो कितने लगते हैं, वो पहले देखिए। इसकी जांच होनी चाहिए। मैं एकनाथ शिंदे को कहूंगा कि आप जिस पार्टी के साथ गए हैं, वो क्या हैं, आहिस्ता-आहिस्ता आपको समझ में आ जाएगा। उनको फिर से शिवसेना में जा कर उसको मजबूत बनाना चाहिए।"

पश्चिम बंगाल में ईसाईयों पर हमले को लेकर हुसैन दलवई ने कहा, "ईसाईयों को पूजा-पाठ करना चाहिए, ऐसा बोलना बिल्कुल गलत बात है। क्या वे चर्च में जाते हैं या मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ते हैं? भाजपा ने जो माहौल बनाया है, उसकी वजह से लोगों पर अन्याय और अत्याचार किया जा रहा है।"

कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे की ओर से भाजपा को लेकर की गई टिप्पणी पर हुसैन दलवई ने कहा, "सुशील कुमार शिंदे को कांग्रेस ने बहुत आदर दिया है। उनका कांग्रेस पार्टी और विचारों पर पूरी तरह से भरोसा है। मैंने उनको काफी नजदीक से देखा है। उनके साथ काम किया है। वे भाजपा के साथ जाएंगे, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।"

नेहा बोरा के मामले को लेकर उन्होंने कहा, "नेहा बोरा को हिरासत में लेना गलत बात है। मेरा मानना है कि हाईकोर्ट को इस पर फिर से विचार करना चाहिए।"

हुसैन दलवई ने कहा, "अलग-अलग जगह मुसलमानों पर होने वाले अत्याचार पर राहुल गांधी बोलते हैं और नीचे के नेता नहीं बोलते हैं। उनके कब्रिस्तान खत्म किए जा रहे हैं, दरगाह और मस्जिदें तोड़ी जा रही हैं। मुसलमानों के सवाल पर कांग्रेस को ठीक ढंग से ध्यान देना चाहिए और मुस्लिम लीडरशिप को साथ लेकर बातचीत करनी चाहिए।"

--आईएएनएस

एसडी/वीसी