Aapka Rajasthan

एमएएनयूयू में असिस्टेंट प्रोफेसर के कई पदों पर नौकरी का मौका, 24-25 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

भोपाल, 17 अगस्त (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (एमएएनयूयू), भोपाल ने संविदा के आधार पर शॉर्ट-टर्म असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
 

भोपाल, 17 अगस्त (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (एमएएनयूयू), भोपाल ने संविदा के आधार पर शॉर्ट-टर्म असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एमएएनयूयू की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर पोस्ट के लिए जारी रिक्तियों में अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, उर्दू के 1-1 और अंग्रेजी के 2 पद शामिल हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के इन सभी पोस्ट पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 50,000 रुपए प्रति माह होगी।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषयों (जैसे अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, उर्दू और अंग्रेजी) में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री, बीएड डिग्री, नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (एनईटी) या स्टेट लेवल एलिजिबिलिटी टेस्ट (स्लेट/सेट) या शिक्षा या संबंधित विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास उर्दू का ज्ञान होना भी जरूरी है।

अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और इतिहास पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 24 अगस्त को 'शांति नगर, होली फैमिली स्कूल के पीछे, प्रकाश विद्यालय के पास, पाइपलाइनर, एयरपोर्ट रोड, गांधी नगर, भोपाल-462036 (मध्य प्रदेश)' पते पर सुबह 9.30 से 11 बजे के बीच और उर्दू एवं अंग्रेजी पदों के लिए 25 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एमएएनयूयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिन केंद्र पर ले जाएं।

कंडिडेट्स ध्यान दें कि सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थानों के 65 वर्ष से कम आयु के सेवानिवृत्त शिक्षक (प्रोफेसर/एसोसिएट प्रोफेसर/असिस्टेंट प्रोफेसर) भी ऊपर बताए गए किसी भी विषय के लिए पात्र हैं।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी