Aapka Rajasthan

मंत्री परिषद की बैठक असली मुद्दों से ध्यान हटाने की साजिश: राजीव राय

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा से वापसी और मंत्री परिषद की बैठक को लेकर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि विदेश दौरे से लौटते ही प्रधानमंत्री बैठक में शामिल होंगे, लेकिन बैठक के बाद ही इस पर विस्तार से प्रतिक्रिया दी जाएगी।
 
समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि यह विदेश यात्रा का मामला है और इससे जुड़े कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दे हैं। लेकिन, इन मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए अलग-अलग बातें सामने लाई जाती हैं। कभी 'मेलोडी चॉकलेट' की चर्चा होगी, कभी फोटो शूट की और कभी प्रधानमंत्री के पहुंचते ही बैठक करने की बात होगी। असली मुद्दों से ध्यान हटाया जा रहा है। बैठक के बाद ही हम इस पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे।

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को लेकर दिए गए विवादित बयान के सवाल पर राजीव राय ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के लिए उन शब्दों का इस्तेमाल नहीं करेंगे, जिनका प्रयोग राहुल गांधी ने किया। लेकि, इतना जरूर कहना चाहूंगा कि विश्वगुरु की छवि के साथ प्रधानमंत्री को पत्रकारों से नजरें बचाकर निकलते देख देश खुद को ठगा हुआ महसूस करता है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान देश का अपमान है। सवाल यह है कि प्रधानमंत्री को इतना डर क्यों है? वे बिना टेलीप्रॉम्प्टर और स्क्रिप्ट के बोल नहीं पाते हैं।

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मदरसों में 'वंदे मातरम' अनिवार्य किए जाने के मुद्दे पर राजीव राय ने संतुलित प्रतिक्रिया दी। उन्होंन कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में है। सर्वोच्च न्यायालय जो भी फैसला देगा, उसे सभी को स्वीकार करना होगा।

--आईएएनएस

पीएसके