Aapka Rajasthan

मंत्री आशीष सूद ने 'भारत युवा कनेक्ट' के बारे में दी जानकारी, बोले- इससे मिलेगी बड़ी मदद

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को ‘भारत युवा कनेक्ट’ के बारे में जानकारी दी।
 
मंत्री आशीष सूद ने 'भारत युवा कनेक्ट' के बारे में दी जानकारी, बोले- इससे मिलेगी बड़ी मदद

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को ‘भारत युवा कनेक्ट’ के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है जिसमें देश के युवा विकसित भारत 2047 को मूर्त रूप देने की दिशा में अपनी तरफ से उल्लेखनीय योगदान दे पाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि विकसित भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे केंद्र सरकार धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मौजूदा समय में हम सभी लोग इसी दिशा में काम कर रहे हैं।

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इस तरह का प्लेटफॉर्म भारत के खेल मंत्रालय की तरफ से तैयार किया गया है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को पूरी तरह से धरातल पर उतारने की दिशा में अपनी तरफ से अमूल्य योगदान दे पाएंगे। इस पहल का अभी मौजूदा समय में स्वागत किया जा रहा है। युवाओं का योगदान हमारे लिए काफी मायने रखता है।

वहीं, उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म का एक और फायदा है। इस प्लेटफॉर्म के दिल्ली में बजट वेस्ट को लेकर युवाओं की सरकार से क्या महत्वाकांक्षा है? आखिर वो सरकार से क्या चाहते हैं। इस बारे में भी जानने का मौका मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि इसी को देखते हुए इसे एक बेहतर मंच कहना ज्यादा मुनासिब रहेगा। इस मंच के जरिए केंद्र सरकार इस बात को भलीभांति जान पाएगी कि देश के युवाओं की क्या आकांक्षा है। वे सरकार से क्या उम्मीद करते हैं।

मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इसे एक बहुत ही प्रभावी कदम के रूप में देखा जाना चाहिए। इसमें देशवासियों के युवाओं का हित निहित है, जिससे उन्हें आगामी दिनों में कई तरह के फायदे मिलने की संभावना प्रबल होगी।

--आईएएनएस

डीकेपी/