Aapka Rajasthan

मन की बात' में जिक्र से मिली सूरत की श्मिटन चॉकलेट को पहचान, चेयरमैन ने जताया पीएम मोदी का आभार

सूरत, 29 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'मन की बात' कार्यक्रम में सूरत के चॉकलेट ब्रांड श्मिटन और 'मेड इन इंडिया' फाइन चॉकलेट का जिक्र किए जाने पर कंपनी के चेयरमैन जयेश देसाई ने आभार जताया है। आईएएनएस से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी चॉकलेट का स्वाद, सामग्री और निर्माण पूरी तरह स्वदेशी है और यह प्रधानमंत्री के स्वदेशी विजन के अनुरूप है।
 

सूरत, 29 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'मन की बात' कार्यक्रम में सूरत के चॉकलेट ब्रांड श्मिटन और 'मेड इन इंडिया' फाइन चॉकलेट का जिक्र किए जाने पर कंपनी के चेयरमैन जयेश देसाई ने आभार जताया है। आईएएनएस से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी चॉकलेट का स्वाद, सामग्री और निर्माण पूरी तरह स्वदेशी है और यह प्रधानमंत्री के स्वदेशी विजन के अनुरूप है।

'मन की बात' में श्मिटन और स्वदेशी चॉकलेट के जिक्र पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए जयेश देसाई ने कहा कि वे प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि वे गाय के मिल्क पाउडर और ऑर्गेनिक इंग्रेडिएंट्स का उपयोग करते हैं। उनके अनुसार, चॉकलेट के विभिन्न वेरिएंट्स में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की अच्छी तरह जांच की जाती है और गुणवत्ता तथा स्वाद को बनाए रखा गया है। देसाई ने कहा कि उन्होंने स्वदेशी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए चॉकलेट तैयार की है, जिसके कारण आज देश और विदेश में इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने कहा कि देश का चॉकलेट देशी तरीके से बने, हम इसका पूरा ख्याल रखते हैं।

हीरे और टेक्सटाइल के लिए पहचाने जाने वाले सूरत में फाइन चॉकलेट ब्रांड खड़ा करने के सफर पर जयेश देसाई ने कहा कि उन्होंने इसके लिए काफी संघर्ष किया है। पहले दिन से ही उनकी यह सोच थी कि चॉकलेट देश में और देश की सामग्री से ही बननी चाहिए। बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बीच अपना ब्रांड स्थापित करने को लेकर उन्होंने कहा कि वे अभी खुद को पूरी तरह सफल नहीं मानते, लेकिन सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि चॉकलेट के माध्यम से शहर, राज्य और देश की एक खास पहचान बने।

विदेशी ब्रांड्स के मुकाबले भारतीय स्वाद और परंपरा को शामिल करने के सवाल पर देसाई ने कहा कि मिल्क पाउडर, इंग्रेडिएंट्स, कर्मचारी और कौशल सब कुछ देश का है, इसलिए इसे संपूर्ण स्वदेशी कहा जा सकता है। चॉकलेट बुटीक के नए ट्रेंड और ग्राहकों के अनुभव पर उन्होंने कहा कि उनकी चॉकलेट में बुटीक, रूटीन, वर्ल्ड क्लास और देश सभी का अनुभव मिलता है, और यही श्मिटन की पहचान है।

कारोबार और मशीनरी को लेकर जयेश देसाई ने बताया कि उन्होंने भारत और दुनिया की शीर्ष चॉकलेट निर्माण मशीनरी का उपयोग कर स्वच्छ (हाइजेनिक) प्लांट स्थापित किया है। कई देशों में सप्लाई हो रही है और ग्राहकों से मिल रही स्वीकार्यता के साथ भारत व बाहर कारोबार का विस्तार किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री के उस बयान पर जिसमें उन्होंने मिठास की परंपरा, इनोवेशन तथा किसानों और युवा उद्यमियों के जीवन में इसके प्रभाव की बात कही थी, देसाई ने सहमति जताई। उन्होंने कहा कि जब देश की सामग्री से उत्पाद बनते हैं तो किसानों को भी लाभ मिलता है और उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने के साथ स्वाद भी जुड़ता है।

श्मिटन एक भारतीय प्रीमियम चॉकलेट ब्रांड है, जिसे विदेशी चॉकलेट ब्रांडों के विकल्प के रूप में विकसित किया गया है।

--आईएएनएस

एएमटी/वीसी