Aapka Rajasthan

मणिपुर में आग पर काबू, असम राइफल्स की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना

इंफाल, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के वार्ड नंबर 3 स्थित फैचम वेंग इलाके में आग लगने की सूचना मिलते ही असम राइफल्स ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई करते हुए स्थिति पर काबू पा लिया।
 
मणिपुर में आग पर काबू, असम राइफल्स की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना

इंफाल, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के वार्ड नंबर 3 स्थित फैचम वेंग इलाके में आग लगने की सूचना मिलते ही असम राइफल्स ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई करते हुए स्थिति पर काबू पा लिया।

हालांकि, इस घटना में लगभग 20 लाख रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है, लेकिन किसी व्‍यक्ति के हताहत होने सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसकी शुरुआत किशन यादव की थोक किराना दुकान से हुई और देखते ही देखते यह पास स्थित रिहायशी मकान तक फैल गई। आसपास स्थित जमखोमांग हाओकिप की इमारत सहित अन्य ढांचों की निकटता के कारण यह आग स्थानीय लोगों और संपत्तियों के लिए गंभीर खतरा बन गई थी।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए असम राइफल्स के जवान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और दमकल विभाग के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जवानों ने उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए, जिसमें पानी का टैंकर भी शामिल था, आग बुझाने में सक्रिय सहयोग दिया। उनकी सतर्कता, तत्परता और समर्पण के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई और संभावित नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सका।

इस घटना में लगभग 20 लाख रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी व्यक्ति के हताहत या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। आग पूरी तरह नियंत्रित होने और क्षेत्र में स्थिति सामान्य होने के बाद तैनात जवानों को वापस बुला लिया गया। असम राइफल्स की यह त्वरित कार्रवाई आपात परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और तुरंत सहायता प्रदान करने की उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी