Aapka Rajasthan

मनीला के 100 साल पुराने गुरुद्वारे में पीएम मोदी का नमन सिख समुदाय के लिए गर्व का क्षण : हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश और 100 साल पुराने खालसा दीवान गुरुद्वारे जाने, फिलीपींस में भारतीय सिख समुदाय के योगदान और गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपनी टिप्पणी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब भी विदेश यात्रा पर जाते हैं, वहां के गुरुद्वारे में जरूर जाते हैं और सिख समुदाय से मिलते हैं।
 

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश और 100 साल पुराने खालसा दीवान गुरुद्वारे जाने, फिलीपींस में भारतीय सिख समुदाय के योगदान और गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपनी टिप्पणी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब भी विदेश यात्रा पर जाते हैं, वहां के गुरुद्वारे में जरूर जाते हैं और सिख समुदाय से मिलते हैं।

हरदीप सिंह पुरी ने आईएएनएस से विशेष बातचीत करते हुए कहा, "पीएम मोदी जब तेहरान गए थे, तब हमारी कम्युनिटी से मिले, रोम में और न्यूजीलैंड में गए थे, तब वह मिले थे। आज उसी तरह वे मनीला में गुरुद्वारा में गए, जो 100 साल पुराना है और उसका पुनरुद्धार होगा।"

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने सिख समुदाय को ध्यान में रखकर कई कदम उठाए हैं। 1984 के जो पीड़ित परिवार थे। 2018 में दिल्ली हाईकोर्ट ने उसे जेनोसाइड और क्राइम अगेंस्ट ह्यूमैनिटी बताया। जब पीएम मोदी ने अपना दायित्व संभालने के बाद एक एसआईटी नहीं स्थापित की, उससे पहले कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। एसआईटी के बाद जिम्मेदार राजनीतिक लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।"

हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "सिख समुदाय की जो मांग थी, उस पर भी उन्होंने काम किया। जैसे गुरुद्वारा साहिब पर जो लंगर लगता है, उसके जीएसटी पर फैसला लिया गया। लंगर पर जीएसटी खत्म करना सिख समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया।"

उन्होंने कहा, "इसके अलावा अफगानिस्तान में दंगे हुए तो पीएम मोदी ने निर्णय लिया कि हमारे समुदाय के जो लोग थे, वे वापस आ रहे थे, उन्हें सुरक्षित भारत लाया जाए। सिख समुदाय छोटा समुदाय है, लेकिन वे हार्ड वर्किंग हैं। दुनियाभर में जहां भी सिख समुदाय रहता है, वहां उन्होंने अपनी मेहनत, ईमानदारी और सेवा भाव से पहचान बनाई है।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "पीएम मोदी सिर्फ सिख समुदाय को ही नहीं, बल्कि उनकी जरूरी मांगों को भी समर्थन करते हैं। वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। मेरा निजी अनुभव है कि जब भी सिख समुदाय का विषय आया है, तो पीएम मोदी ने उसका ध्यान रखा है। चाहे न्यूजीलैंड, मनीला या ईरान में हो, जहां पर भी वह जाते हैं, वहां पर सिख समुदाय को जो भी परेशानी हुई है, उन्होंने उसका समाधान निकाला है।"

उन्होंने कहा कि मनीला का खालसा दीवान गुरुद्वारा फिलीपींस में सिख समुदाय की आस्था का प्रमुख केंद्र है। 100 वर्ष पुराने गुरुद्वारे में जाकर पीएम मोदी पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, वह सराहनीय है।

करीब 305 मिलियन पेसो की लागत से इसके पुनर्निर्माण का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का वहां जाकर नमन करना और पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत में शामिल होना, वहां की संगत के लिए ऐतिहासिक और भावुक क्षण है।

हरदीप पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कदम केवल एक धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत और फिलीपींस के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को और मजबूत करेगा। सिख समुदाय की सेवा, त्याग और मानवता के प्रति समर्पण की परंपरा को प्रधानमंत्री हमेशा सम्मान देते रहे हैं और मनीला में उनकी मौजूदगी उसी भावना का प्रतीक है।

--आईएएनएस

एससीएच/वीसी