Aapka Rajasthan

'मन की बात' बच्चों और समाज को जोड़ने वाला कार्यक्रम, भाजपा नेताओं ने की पीएम मोदी की सराहना

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें एपिसोड को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसे समाज, युवाओं तथा देश की सकारात्मक पहलों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच बताया।
 
'मन की बात' बच्चों और समाज को जोड़ने वाला कार्यक्रम, भाजपा नेताओं ने की पीएम मोदी की सराहना

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें एपिसोड को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसे समाज, युवाओं तथा देश की सकारात्मक पहलों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच बताया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं 'मन की बात' कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक दुष्यंत गौतम ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर देशभर के बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। 'मन की बात' कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह देश की प्रतिभाओं, नवाचारों और सामाजिक प्रयासों को सामने लाने का माध्यम है। इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों की जानकारी मिलती है और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है।

दुष्यंत गौतम ने कहा कि कई बार ऐसे कार्य होते हैं जिन्हें केवल सरकारी प्रयासों से पूरा करना संभव नहीं होता, लेकिन जब समाज और स्थानीय समुदाय एकजुट होकर आगे आते हैं तो उल्लेखनीय परिणाम सामने आते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आज के एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों द्वारा सामूहिक रूप से तालाबों की सफाई और संरक्षण के प्रयासों का जिक्र किया और कहा कि लोकतंत्र की सफलता नागरिकों की सक्रिय सहभागिता पर निर्भर करती है और 'मन की बात' इसी भावना को मजबूत करता है। उन्होंने इसे सामान्य ज्ञान का एक उपयोगी सत्र बताते हुए कहा कि कई परिवार इस कार्यक्रम को साथ बैठकर सुनते हैं, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा और सीख मिलती है।

वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं जो नियमित रूप से देश की जनता से सीधे संवाद स्थापित करते हैं। हर महीने प्रसारित होने वाला 'मन की बात' कार्यक्रम प्रधानमंत्री और आम नागरिकों के बीच एक अनूठा सेतु बन चुका है।

मल्होत्रा ने कहा, विश्व स्तर पर इस तरह का नियमित संवाद बहुत कम देखने को मिलता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कई दशक पहले अमेरिका में राष्ट्रपति द्वारा रेडियो के माध्यम से जनता को संबोधित करने की परंपरा शुरू की गई थी लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इसे एक नियमित और व्यापक जनसंवाद का स्वरूप दिया है।

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भी 'मन की बात' को प्रधानमंत्री मोदी की एक असाधारण पहल बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम शासन और प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के नवीनतम एपिसोड में प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को उठाया। इनमें भीषण गर्मी की स्थिति, खेल जगत में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और मित्रता की भावना को बढ़ावा देने वाले खिलाड़ियों की प्रेरक कहानियां शामिल थीं।

खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन दो एथलीटों का भी उल्लेख किया जिन्होंने एक-दूसरे को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे सामाजिक संगठनों और डॉल्फिन संरक्षण के लिए शुरू की गई एम्बुलेंस सेवा का भी जिक्र किया। इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार केवल मानव कल्याण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और वन्यजीवों की सुरक्षा को भी समान महत्व दे रही है।

--आईएएनएस

एएसएच/पीएम