Aapka Rajasthan

ममता के खिलाफ एफआईआर पर भाजपा नेता बोले- "टीएमसी ने 15 साल किया पाप, करना होगा गलत काम का प्रायश्चित'

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ हेट स्पीच मामले में एफआईआर पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि टीएमसी ने 15 साल में बंगाल की जनता के साथ पाप किया है। इसलिए गलत काम का प्रायश्चित करना ही होगा।
 
संजय सरावगी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "जिस तरह की सांप्रदायिक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। टीएमसी ने 15 साल में बंगाल की जनता के साथ पाप किया है। मैंने हमेशा कहा है कि पिछले 15 सालों में टीएमसी ने भ्रष्टाचार और 'कट मनी' के नाम पर कथित उगाही के जरिए पश्चिम बंगाल की जनता के साथ धोखा किया है। यह स्वाभाविक है कि कानून अपना काम करेगा।"

उन्होंने आगे कहा, "आपने देखा होगा कि अभिषेक बनर्जी के आवास पर लगातार पुलिस और सीआईडी की टीमें पूछताछ के लिए जा रही हैं। इसलिए गलत काम का प्रायश्चित करना ही होगा। आम जनता ने अपना बदला लिया और टीएमसी को बंगाल से साफ किया है। इसके कारण टीएमसी के जन प्रतिनिधियों में भी भगदड़ मची है।"

टीएमसी के बागी सांसदों को लेकर संजय सरावगी ने कहा, "जिस तरह पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार हुआ और कटमनी के नाम पर लूटा गया, यह ममता बनर्जी ने जनता के साथ पाप किया। इस पाप का फल उन्हें भुगतना ही पड़ेगा। इसलिए टीएमसी के बागी सांसद लोकसभा अध्यक्ष से मिलना चाहते हैं। उन्होंने लिखकर भी लोकसभा स्पीकर से अलग बैठने के लिए सीट की मांग की है।"

सरावगी ने यह भी कहा कि 60 से अधिक विधायक टीएमसी से अलग हुए। उनमें से नेता प्रतिपक्ष की घोषणा की गई। इससे साफ दिखाई देता है कि पश्चिम बंगाल में भगदड़ मची है। अब टीएमसी के सांसदों, विधायकों से लेकर पार्षद तक को यह लगता है कि वे पार्टी के सिंबल पर जीत हासिल नहीं कर सकते हैं।

वहीं, मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर संजय सरावगी ने कहा, "बोलने के लिए कुछ भी बोलें, लेकिन मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन की तीनों सीट भारतीय जनता पार्टी जीत चुकी है। अगर आप पर कोई केस चल रहा है और आप छिपाएंगे तो स्वाभाविक है कि रिटर्निंग अफसर को नामांकन खारिज करने का अधिकार है।"

--आईएएनएस

डीसीएच/