Aapka Rajasthan

ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए ममता बनर्जी ने की विपक्षी एकता की पहल : सौगत रॉय

कोलकाता, 29 सितंबर (आईएएनएस)। चुनाव आयोग (ईसीआई) से जुड़े विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रे सांसद सौगत रॉय ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्षी एकता कायम करने की पहल ममता बनर्जी ने की है।
 

कोलकाता, 29 सितंबर (आईएएनएस)। चुनाव आयोग (ईसीआई) से जुड़े विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रे सांसद सौगत रॉय ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्षी एकता कायम करने की पहल ममता बनर्जी ने की है।

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 30 सितंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें कई विपक्षी दलों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जो दल इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे, वे बाद में इस मुहिम से जुड़ सकते हैं। विपक्षी दलों के बीच इस मुद्दे पर बातचीत और एकजुटता की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर भी सौगत रॉय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे अच्छी खबर बताते हुए कहा कि उम्मीदवार का नाम घोषित होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। रॉय ने कहा कि मिलन प्रधान को कई बार अदालत के चक्कर लगाने पड़े और आखिरकार उन्हें राहत मिली। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंतरिम जमानत के बाद मिलन प्रधान कम से कम सात दिनों तक चुनाव प्रचार कर सकेंगे।

एसआईआर को लेकर सौगत रॉय ने कहा कि इस मामले में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर कराने में गलती की थी और उनके ही दो चुनाव आयुक्तों ने इस संबंध में सवाल उठाए थे साथ ही देशभर में विरोध और चर्चा हो रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पश्चिम बंगाल दौरे पर सौगत रॉय ने कहा कि वह पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ परिचय बढ़ाने के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नितिन नवीन नए और युवा अध्यक्ष हैं और उन्होंने कई बैठकें की हैं। रॉय ने कहा कि इससे राजनीतिक स्थिति पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा, भाजपा को आरएसएस चलाती है।

ममता बनर्जी को लेकर नितिन नवीन की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए सौगत रॉय ने कहा कि ममता बनर्जी ने मतदाता सूची और एसआईआर से जुड़ा मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। मतदाता सूची से करीब 90 लाख लोगों के नाम हटाए गए हैं और देशभर में लोग इस मुद्दे पर आवाज उठा रहे हैं।

ईडी गठबंधन की आगामी बैठक को लेकर सौगत रॉय ने कहा कि ममता बनर्जी बैठक में शामिल होंगी और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी इसमें हिस्सा लेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि बैठक सकारात्मक और महत्वपूर्ण होगी तथा इसमें विपक्षी दलों के बीच आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

--आईएएनएस

एसएके/वीसी