Aapka Rajasthan

ममता बनर्जी का शासनकाल युगांडा के ईदी अमीन के शासनकाल की याद दिलाता है : प्रतुल शाहदेव

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है और ममता बनर्जी का जो शासनकाल है, वह युगांडा के ईदी अमीन के शासनकाल की याद दिलाता है। गुरुवार को पश्चिम बंगाल में जो कुछ भी हुआ, वह लोकतंत्र पर एक काला थप्पा है। ममता बनर्जी 'ममता अमीन' की तरह काम कर रही हैं।
 
भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मालदा मामले पर पश्चिम बंगाल सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायिक अधिकारियों पर हमला किया गया और उन्हें घेर लिया गया। सरावगी ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आखिर किसकी सुरक्षा कर रही हैं। ममता बनर्जी रोहिंग्या घुसपैठियों और अवैध प्रवासियों को संरक्षण दे रही हैं, जबकि उन्हें पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए काम करना चाहिए था।

वहीं, जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि पश्चिम बंगाल की स्थिति खुद बहुत कुछ बयान करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव के हालात बने हुए हैं और आम लोगों की उम्मीदों को दबाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य को दो हिस्सों में बांटने की कोशिशें भी हो रही हैं। उनके अनुसार, इसी संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी आई है।

इसी मुद्दे पर बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने भी कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 'गुंडों की सरकार' चल रही है, जहां अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी की सरकार अब ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के मालदा में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन और हिंसा हुई। न्यायिक अधिकारियों (3 महिला अधिकारियों सहित 7 लोग) को बंधक बनाने के बाद, गुरुवार को भी स्थिति तनावपूर्ण रही थी।

दूसरी ओर, रामकृपाल यादव ने जन विश्वास विधेयक पर केंद्र सरकार की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह बिल आम लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

उन्होंने बताया कि पहले छोटे-छोटे मामलों में भी लोग कानूनी पचड़े में फंस जाते थे, जिससे उनका जीवन कठिन हो जाता था। केस का लफड़ा ऐसा था कि लोग बेवजह परेशान होते थे और उनकी जिंदगी नरक बन जाती थी। जन विश्वास विधेयक ऐसे ही छोटे मामलों से लोगों को राहत देने का काम करेगा और यह आम जनता के लिए एक बड़ा उपहार है।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम