Aapka Rajasthan

मलेशियन जीपी स्प्रिंट में अकोस्टा की जीत, मार्केज ने चैंपियनशिप में बढ़त बढ़ाई

सेपांग (मलेशिया), 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। पेड्रो अकोस्टा ने सेपांग इंटरनेशनल सर्किट में हुए रोमांचक और बदलते मौसम वाले स्प्रिंट रेस में जीत हासिल की। सूखे और गीले ट्रैक की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच अकोस्टा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान अपने नाम किया। वहीं, चैंपियनशिप में शीर्ष पर चल रहे मार्क मार्केज दूसरे स्थान पर रहे।
 
10 लैप की इस स्प्रिंट रेस में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रेस के अंत में बारिश का खतरा भी मंडरा रहा था, लेकिन अकोस्टा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मार्क मार्केज को 0.578 सेकंड के अंतर से पछाड़ दिया। मार्को बेजेची तीसरे स्थान पर रहे, जबकि एक समय रेस में सबसे आगे चल रहे आई ओगुरा पिछड़ गए और चौथे (पी4) स्थान पर रहे।

इस परिणाम के बाद, दूसरे स्थान पर रहने के कारण 9 अंक हासिल करने वाले मार्क मार्केज ने चैंपियनशिप में अपनी बढ़त को 19 अंकों तक पहुंचा दिया है। इस रेस में चौथे स्थान पर रहकर 6 अंक हासिल करने वाले बेजेची अब सात बार के मोटोजीपी चैंपियन मार्केज से 52 अंक पीछे हैं।

क्वालीफाइंग राउंड में अपने बड़े भाई को पीछे छोड़ने के बाद, एलेक्स मार्केज ने स्प्रिंट रेस की शुरुआत बढ़त के साथ की। वह रेस में आगे चल रहे थे, लेकिन टर्न 14 पर फिसलने के कारण बाहर हो गए। इसके बाद ओगुरा को बढ़त मिल गई, जबकि शीर्ष चार राइडर्स के बीच कड़ा मुकाबला जारी रहा।

हल्की बारिश शुरू होने पर 'व्हाइट फ्लैग' दिखाया गया, जिसका मतलब था कि राइडर्स टायरों के लिए अपनी बाइक बदल सकते हैं। इकर लेकुओना, जोन मीर और फ्रेंको मोर्बिदेली ने अपनी बाइक बदली, जबकि मावेरिक विनालेज ने बाद में बाइक बदलने का फैसला किया।

रेस में जब 3 लैप बचे थे, तब अकोस्टा ने ओगुरा को पीछे छोड़ने के लिए हमला किया। ओगुरा ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद, हल्की गीली परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए ओगुरा को मार्केज और बेजेची दोनों ने पीछे छोड़ दिया।

इससे पहले, कलाई में फ्रैक्चर के कारण जॉर्ज मार्टिन को मलेशियाई जीपी वीकेंड के बाकी हिस्सों से बाहर होना पड़ा।

--आईएएनएस

आरएसजी