Aapka Rajasthan

'मैंने ऐसी बल्लेबाजी पहले कभी नहीं देखी', वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बैटिंग के कायल हुए लिविंगस्टन

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से वैभव सूर्यवंशी ने खूब सुर्खियां बटोरी। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर और इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की ओर से खेलने वाले लियाम लिविंगस्टन ने वैभव की जमकर तारीफ की है। लिविंगस्टन का कहना है कि उन्होंने इस तरह की बल्लेबाजी पहले कभी नहीं देखी है।
 
15 वर्षीय बल्लेबाज ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में महज 29 गेंदों में 97 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। अपनी इस पारी में वैभव ने 5 चौके और 12 छक्के लगाते हुए कई बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर डाला था। लिविंगस्टन ने 'स्टिक टू क्रिकेट' पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा, "मैंने इस तरह की बल्लेबाजी पहले कभी नहीं देखी। यह आईपीएल में मेरा सातवां साल था और मैं कई अच्छे खिलाड़ियों के साथ खेला हूं, लेकिन इस तरह की बैटिंग मैंने नहीं देखी थी।"

इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने आगे कहा, "वह बहुत सफाई से गेंद को मारते हैं। उनका कोई भी शॉट मिस हिट नहीं होता है। उन्हें फर्क नहीं पड़ता है कि गेंद कहां पर है। हमने जब उन्हें पहली बार बाउंसर पर आउट किया था, लेकिन इसके बाद बतौर बल्लेबाज उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत से अंत तक अपनी बल्लेबाजी में जो सुधार किया, वो शानदार था। हम उन्हें एलिमिनेटर मुकाबले में बाउंसर डाल रहे थे, तो वह गेंद को थर्ड मैन पर मार दे रहे थे। हम उन्हें फुल लेंथ गेंद फेंक रहे थे, तो वह उसे भी मार रहे थे। हमारे यह समझ नहीं आ रहा था कि हम वैभव को कहां पर गेंदबाजी करें।"

वैभव के लिए आईपीएल 2026 बेहद यादगार रहा। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 16 मुकाबलों में 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप को अपने नाम किया। वैभव ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। उन्होंने इस सीजन में कुल 72 छक्के लगाते हुए क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। वह आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने।

--आईएएनएस

एसएम/पीएम