Aapka Rajasthan

विपक्ष महिला आरक्षण के खिलाफ, उसे भुगतना पड़ेगा खामियाजा : अन्नपूर्णा देवी

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल के पारित नहीं होने पर देशभर में महिलाओं का आक्रोश देखने को मिल रहा है। भाजपा की महिला विंग भी सड़कों पर उतरकर विपक्षी दलों के खिलाफ मोर्चा खोल रही हैं।
 
विपक्ष महिला आरक्षण के खिलाफ, उसे भुगतना पड़ेगा खामियाजा : अन्नपूर्णा देवी

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल के पारित नहीं होने पर देशभर में महिलाओं का आक्रोश देखने को मिल रहा है। भाजपा की महिला विंग भी सड़कों पर उतरकर विपक्षी दलों के खिलाफ मोर्चा खोल रही हैं।

भाजपा का दावा है कि बहनों-बेटियों की आवाज को इंडी गठबंधन ने दबाने का प्रयास किया है जिसके खिलाफ शनिवार को झारखंड की नारी शक्ति ने सड़कों पर आक्रोश दिखाया।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था, महिलाओं को उम्मीद थी कि उनकी अपेक्षाएं पूरी होंगी। करोड़ों बहनें लोकसभा की कार्यवाही देख रही थीं, इस उम्मीद के साथ कि आज उन्हें उनके अधिकार मिलेंगे और 2029 में उन्हें लोकसभा और विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। उन्हें नीति-निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद थी। विपक्ष ने उन इरादों को चकनाचूर कर दिया और महिलाओं का अपमान किया।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के खिलाफ हजारों की संख्या में हमारी बहनें उपस्थित हुई हैं। आने वाले समय में विपक्षी दलों को इसका खमियाजा भुगतना होगा।

दूसरी ओर बेंगलुरु में भी विपक्षी दलों के खिलाफ महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि हम इंडिया ब्लॉक गठबंधन का कड़ा विरोध करते हैं। परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक के जरिए महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व और अवसर मिलते, लेकिन इंडिया ब्लॉक गठबंधन ने महिलाओं का अपमान किया है और उन्हें हाशिए पर धकेल दिया है, जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। हम पूरे देश में इसका विरोध करेंगे और इंडिया ब्लॉक गठबंधन के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि परिसीमन विधेयक पेश किया गया है, जिसमें प्रतिनिधित्व में 50 फीसदी की वृद्धि का प्रस्ताव है। इस वृद्धि से दक्षिण भारत को लाभ होता और उसे अधिक अवसर मिलते। उदाहरण के लिए तमिलनाडु में अभी 39 सीटें हैं, जो बढ़कर 59 हो सकती हैं और कर्नाटक में 28 सीटें हैं, जो बढ़कर 42 तक पहुंच सकती हैं। कुल मिलाकर 50 फीसदी की वृद्धि से हमें अधिक प्रतिनिधित्व मिलता। इंडिया ब्लॉक देश को बांटना चाहता है, देश में दंगा फैलाना चाहता है, हम इसका विरोध करेंगे।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी