Aapka Rajasthan

महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा का ऐलान, रांची में 25 अप्रैल को 'आक्रोश मार्च'

रांची, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा में महिला आरक्षण पर कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन दलों के विरोधी रुख के खिलाफ देशभर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसी कड़ी में झारखंड की राजधानी रांची में 25 अप्रैल को भाजपा के बैनर तले एक बड़ा आक्रोश मार्च निकालने का ऐलान किया गया है। यह मार्च मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर मेन रोड तक जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं भाग लेंगी।
 
भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें इस आक्रोश मार्च को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि रांची महानगर, रांची पूर्वी, रांची पश्चिमी, रामगढ़, खूंटी और लोहरदगा जिलों से बड़ी संख्या में माताएं और बहनें इस आक्रोश मार्च में शामिल होंगी।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि संसद में महिला आरक्षण का विरोध कर इन दलों ने देश की नारी शक्ति के साथ घोर अन्याय किया है। उनके अनुसार, कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के प्रति नकारात्मक रहा है, और जब-जब अवसर मिला है, पार्टी ने नारी सशक्तीकरण को कमजोर करने का काम किया है।

शाहबानो केस का उल्लेख करते हुए, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के चलते सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटकर कानून बनाया। इसके अलावा, तीन तलाक कानून का विरोध करने और राष्ट्रपति का विरोध करने जैसे मुद्दों को भी उन्होंने कांग्रेस के महिला विरोधी चरित्र के उदाहरण के रूप में पेश किया।

साहू ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल गांधी परिवार की महिलाओं को ही राजनीति में आगे बढ़ते देखना चाहती है और अन्य महिलाओं के सशक्तीकरण में बाधा बनती रही है। उन्होंने कहा कि इसी मानसिकता के चलते संसद में महिला आरक्षण का विरोध किया गया, जिससे देशभर की महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है।

उन्होंने आम जनता, विशेषकर महिलाओं से 25 अप्रैल को आयोजित होने वाले आक्रोश मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

इस बैठक में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, गीता कोड़ा, भानु प्रताप शाही, मुनेश्वर साहू, मुख्य सचेतक नवीन जयसवाल, रांची विधायक सीपी सिंह, प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, सत्यनारायण सिंह, रमेश सिंह समेत छह जिलों के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

--आईएएनएस

पीएसके/एबीएम