Aapka Rajasthan

महिला आरक्षण के खिलाफ जाना विपक्षी दलों के लिए राजनीतिक आपदा साबित होगा: मुख्तार अब्बास नकवी

लखनऊ, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण के खिलाफ विपक्षी दलों का जाना उनके लिए राजनीतिक आपदा साबित होगा।
 
महिला आरक्षण के खिलाफ जाना विपक्षी दलों के लिए राजनीतिक आपदा साबित होगा: मुख्तार अब्बास नकवी

लखनऊ, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण के खिलाफ विपक्षी दलों का जाना उनके लिए राजनीतिक आपदा साबित होगा।

लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि महिला आरक्षण के खिलाफ जो यह लिंचिंग लॉबी है, उसके लिए यह एक टेक्निकल डिफीट है। यह कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के लिए पॉलिटिकल डिजास्टर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के लोगों को अच्छी तरह एहसास है कि इस टेक्निकल डिफीट पर जश्न मनाने की उनकी यह लम्हों की खुशी उन्हें दशकों तक जख्म देगी।

भाजपा नेता ने विपक्ष पर नकारात्मकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि नारी सशक्तीकरण के मिशन पर नकारात्मकता का तड़का लगाकर आप खुशी मना रहे हैं। आपको लग रहा है कि आपने कोई बहुत बड़ा तीर मार लिया है, लेकिन मैं इसे हार नहीं मानता। यह केवल स्थगित हुआ है। बिल अभी कोरेंटाइन में है।

उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तीकरणका मिशन पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ेगा।

कांग्रेस का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि मुझे अफसोस के साथ कहना पड़ता है कि कांग्रेस पार्टी के गुलाम गवाह इस बात को समझ नहीं रहे कि कांग्रेस एक नॉन-परफॉर्मिंग पार्टी बन चुकी है। उसमें न अंदर कोई भाव बचा है, न बाहर कोई मोल बचा है। वह खुद डूब रही है और अपने साथियों को भी डुबो रही है।

समाजवादी पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गुलाम गवाह बनकर समाजवादी पार्टी अपना बिस्तर गोल करने और खटिया खड़ी करने में लगी हुई है। कांग्रेस की स्थिति अब ऐसी हो गई है कि न घर की है, न घाट की।

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी के कुशासन पर जनता ने ‘नो एंट्री’ का बोर्ड लगा दिया है। ममता दीदी ने ‘मा, माटी, मानुष’ का नारा देकर जनादेश लिया था, लेकिन उनकी सरकार में मां के साथ छल, मानुष के साथ बेईमानी और माटी के साथ विश्वासघात हुआ।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी