Aapka Rajasthan

महिला आरक्षण बिल के लिए सभी के सहयोग की जरूरत: इमरान मसूद

बुरहानपुर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद का विशेष सत्र 16 अप्रैल से शुरू होने वाला है। इस सत्र को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पर सभी दलों के सहयोग की जरूरत है।
 
महिला आरक्षण बिल के लिए सभी के सहयोग की जरूरत: इमरान मसूद

बुरहानपुर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद का विशेष सत्र 16 अप्रैल से शुरू होने वाला है। इस सत्र को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पर सभी दलों के सहयोग की जरूरत है।

बुरहानपुर में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार की आदत है कि वे हर चीज को एक ‘इवेंट’ बना देती है। यह बिल सबसे पहले सोनिया गांधी ने पेश किया था। महिलाओं के लिए आरक्षण की पहल सोनिया गांधी के प्रयासों से ही शुरू हुई थी। अब भाजपा को यह नहीं कहना चाहिए कि यह उपलब्धि सिर्फ उन्होंने हासिल की है। इसमें सभी के सहयोग की जरूरत है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच हुमायूं कबीर और ओवैसी के बीच गठबंधन टूटने पर इमरान मसूद ने कहा कि मैं हुमायूं कबीर को भाजपा का एजेंट मानता हूं। वह खुले तौर पर भाजपा का एजेंट है। मैंने ओवैसी से भी कहा था कि आप ऐसे व्यक्ति से हाथ मिला रहे हैं जिसके भाजपा के साथ संबंध हैं। यह आपके लिए भी अच्छा नहीं है। अब वहां गठबंधन टूटा है, तो कुछ न कुछ तो बात रही होगी।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर के विदेशी दौरे और युद्धविराम पर इमरान मसूद ने कहा कि युद्धविराम होना अच्छी बात है, लेकिन हमारी कूटनीति विफल दिखाई दी। पाकिस्तान, जो आतंकवाद का पोषक देश है, वे युद्धविराम में अग्रणी भूमिका निभा रहा था।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि भारत को जिस भूमिका में रहना चाहिए था, हम उसमें नहीं रह पाए। यह भारत की विदेश नीति और कूटनीति की स्पष्ट विफलता है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। कांग्रेस सांसद ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के साथ जो भी रहता है, उसे वह खत्म कर देती है। नीतीश कुमार का चैप्टर भी अब खत्म हो गया है।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी