Aapka Rajasthan

महबूबा मुफ्ती का बयान गैरजिम्मेदाराना और निंदनीय: रविंद्र रैना

जम्मू, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं जेकेपीडीपी (जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के भारत को लिंचिस्तान बताने वाले बयान पर विवाद जारी है। भाजपा नेता रविंद्र रैना ने मंगलवार को मुफ्ती के बयान पर निशाना साधा।
 
महबूबा मुफ्ती का बयान गैरजिम्मेदाराना और निंदनीय: रविंद्र रैना

जम्मू, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं जेकेपीडीपी (जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के भारत को लिंचिस्तान बताने वाले बयान पर विवाद जारी है। भाजपा नेता रविंद्र रैना ने मंगलवार को मुफ्ती के बयान पर निशाना साधा।

भाजपा नेता रविंद्रर रैना ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री रही हैं। उन्होंने संसद सदस्य के रूप में काम किया है। उनकी तरफ से लिंचिस्तान जैसा जो शब्द इस्तेमाल किया गया है, वो बहुत गैरजिम्मेदाराना और निंदनीय है। एक जिम्मेदार शब्द अगर इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करता है, तो यह गैर कानूनी है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां पर वासुदेव कुटुंबकम जो यहां की संस्कृति है, यह भारत का मूल है।"

उन्होंने कहा, "हम पूरे विश्व को एक परिवार मानते हैं। मानवता की सेवा की भावना इसी वासुदेव कुटुंबकम में है। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही उनका पहला मिशन 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' था। महबूबा मुफ्ती ने बहुत ही गलत बयान दिया है; उन्हें अपने शब्द वापस लेने चाहिए और इस तरह की अमर्यादित और गैर जिम्मेदाराना भाषा का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "राजनीति करो, लेकिन राजनीति के भी पैमाने होते हैं। राजनीति करते-करते आप देश के प्रति अपमानजनक शब्द नहीं बोल सकते। यह असंवैधानिक है। मुफ्ती ने देश की बात करते-करते जो 'लिंचिस्तान' शब्द का इस्तेमाल किया है, उन्हें इस पर माफी मांगनी चाहिए और इस शब्द को वापस लेना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने हमेशा भारत माता की पीठ पर खंजर घोपा है। कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रविरोधी शक्तियों को प्रोत्साहित किया है और देश भक्तों को हमेशा अपमानित किया है। यह कांग्रेस का इतिहास रहा है। जंगे आजादी के दौरे में कांग्रेस ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अपमानित किया। कांग्रेस ने हमेशा महान क्रांतिकारियों का अपमान करने का काम किया है।"

रैना ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं के जलवे को पूरी दुनिया ने देखा। पाकिस्तान उन चीजों को छिपाने की लाख कोशिश करता है, लेकिन वो छिप नहीं सकती। हिंदुस्तान की सेनाओं का जलवा पूरी दुनिया ने देखा।"

--आईएएनएस

एससीएच/डीएससी