Aapka Rajasthan

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

पिंपरी-चिंचवड़, 9 जुलाई (आईएएनएस): महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में बीते दिन मोशी इलाके में एक इमारत गिर गई थी, और मलबे में कई लोग फंस गए थे। गुरुवार सुबह 7 बजे तक 9 लोगों को बाहर निकाला गया। एनडीआरएफ, दमकल, पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमें मलबे में फंसे बाकी लोगों का पता लगाने और उन्हें बचाने के लिए लगातार कोशिशें कर रही हैं।
 
डीसीपी गणेश इंगले ने आईएएनएस से बताया कि कल दोपहर से ही तलाशी अभियान चल रहा है। प्रशासन ने अब तक नौ लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। तलाशी अभियान अभी भी जारी है और जो लोग अभी भी लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द बचाने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अभी छह-सात लोग और फंसे हो सकते हैं।

डीसीपी ने बताया कि सेना, एनडीआरएफ, दमकल, पुलिस, और मेडिकल टीम सहित सभी प्रकार की टीम बचाव अभियान में जुटी हुई है।

मंत्री गिरीश महाजन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था, "यह पिंपरी-चिंचवड़ का डंपिंग ग्राउंड है। यह 1982 से यहां है और लगभग 47 साल पुराना है। वहां कचरे का एक बहुत बड़ा पहाड़ जमा हो गया है। विभाग ने पास ही एक इमारत बनाई थी। पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कचरा और पानी इमारत पर आ गिरा। इमारत का आधा हिस्सा ढह गया। अंदर 22-23 कर्मचारी थे, हालांकि कुछ लोग लंच के लिए गए हुए थे। इमारत ढहते ही पांच लोग बाहर निकलने में कामयाब रहे। बचाव दल तुरंत पहुंच गए और मलबे को हटाया जा रहा है।"

म्युनिसिपल कमिश्नर विजय सूर्यवंशी ने बताया कि "यह एक प्राकृतिक आपदा है। भूस्खलन होने पर मजबूत इमारतें भी गिर सकती हैं। अब तक छह लोगों को बचाया जा चुका है। लगभग एक घंटे पहले शुरू हुआ बचाव अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है और छह लोगों को बचाया गया है। अभी भी लगभग नौ से दस लोग अंदर फंसे हुए हैं और उन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान सफलतापूर्वक जारी है।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम