Aapka Rajasthan

महाराष्ट्र के येवला में आयशर टेंपो ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

नाशिक, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के येवला शहर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से आयशर टेंपों की टक्कर होने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए येवला उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

नाशिक, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के येवला शहर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से आयशर टेंपों की टक्कर होने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए येवला उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा, येवला शहर के लक्ष्माई माता से नागड दरवाजा रोड स्थित पिंजर गली परिसर में हुआ। आयशर टेंपों ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खड़ा ट्रक कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। वहीं, ट्रक के आगे खड़ी कार भी चपेट में आकर घसीटती चली गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़ा ट्रक आयशर चालक को दिखाई नहीं देने के कारण यह हादसा हुआ। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए येवला उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इस घटना के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

उधर, बताया गया कि लक्ष्माई माता से नागड दरवाजा रोड के किनारे बड़ी संख्या में वाहन खड़े किए जाते हैं। इससे सड़क का काफी हिस्सा वाहनों से घिर जाता है और यातायात के लिए कम जगह बचती है। इसी कारण यहां दुर्घटना का खतरा बढ़ा है।

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान नागरा निवासी लंकेश रमेश बघेल के रूप में हुई। लंकेश बघेल हाईवे से गुजर रहा था, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि लंकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस घटना से गुस्साए नागरिकों ने गोंदिया-बालाघाट हाईवे पर चक्काजाम किया। नागरिकों ने मांग की कि हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रक का पता लगाकर चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

--आईएएनएस

डीसीएच/