Aapka Rajasthan

महज 24 रन देकर 4 विकेट, रसिख सलाम डार के नाम दर्ज हुई ये उपलब्धि

बेंगलुरु, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के विरुद्ध मुकाबले में महज 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। यह आरसीबी की तरफ से किसी अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी का चौथा सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर है।
 
एम चिन्नास्वामी स्टेडिमय में खेले जा रहे इस मुकाबले में रसिख ने चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर एडेन मार्करम (12) को देवदत्त पड्डिकल के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद 15.5 ओवर में आयुष बडोनी का कैच जितेश शर्मा ने लपका। 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर रसिख ने मुकुल चौधरी (39) को बोल्ड किया, जिसके बाद पारी की अंतिम गेंद पर अवेश खान को भी रसिख ने बोल्ड किया।

आरसीबी के लिए अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ आंकड़ों में हर्षल पटेल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2021 में मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 27 रन देकर 5 विकेट निकाले थे। लिस्ट में श्रीनाथ अरविंद दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2011 में पंजाब की टीम के विरुद्ध 14 रन देकर 4 विकेट निकाले थे। केपी अपन्ना इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2012 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।

बुधवार को खेले जा रहे इस मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी 146 के स्कोर पर सिमट गई। इस टीम के लिए मिचेल मार्श ने 32 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 40 रन बनाए, जबकि आयुष बडोनी ने 38 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। उनके अलावा, मुकुल चौधरी ने 39 रन बनाए।

आरसीबी की तरफ से रसिख सलाम डार ने 24 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट अपने नाम किए। क्रुणाल पंड्या ने 2 विकेट और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट प्राप्त किया।

आरसीबी ने इस सीजन अब तक 4 में से 3 मैच अपने नाम किए हैं। इस टीम ने शुरुआती 2 मैच जीतने के बाद तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना किया था, लेकिन अगले मैच में आरसीबी ने शानदार वापसी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज की।

--आईएएनएस

आरएसजी