Aapka Rajasthan

मध्य प्रदेश सरकार का स्वच्छता के अलावा रोजगार और सुविधाओं पर जोर : सीएम मोहन यादव

उज्जैन, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि राज्य स्वच्छता के मामले में देश में पहले तीन स्थानों पर रहता है, इसके अलावा सरकार का जोर रोजगार और सुविधाओं पर भी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि स्वच्छता के मामले में तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का सबसे अच्छा उदाहरण मध्य प्रदेश है, हमारे यहां जब भी रैंकिंग जारी होती है तो हमारे राज्य के नगरों को बड़ी उपलब्धि हासिल होती है, नंबर वन, टू, थ्री तक हमारे राज्य के बाद ही किसी का नंबर आता है।
 
स्वच्छता तो होना ही चाहिए लेकिन स्वच्छता के अलावा रोजगार, मूलभूत सुविधा, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित सभी क्षेत्रों में हमारी सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री यादव ने उज्जैन में विकास कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ केवल देश ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा मेला है। सिंहस्थ की मूल आवश्यकताओं को यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा तथा धार्मिक गतिविधियों को देखते हुए उज्जैन जिला और संभाग स्तर पर राज्य सरकार तैयारियां कर रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में जारी विकास कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महाकाल महालोक निर्माण और लोकार्पण के बाद यहां श्रद्धालुओं के आगमन में तेजी से वृद्धि हुई है। सिंहस्थ से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर अब हर माह बैठक कर प्रगति की रिपोर्ट ली जाएगी तथा कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सनातन धर्म की आस्था, सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक है। इस अवसर पर प्रदेश की सभी पुलिस लाइनों में शस्त्र पूजन का आयोजन किया जाएगा। समाज के साथ सरकार की सहभागिता सुनिश्चित करने की भावना से मैं स्वयं एवं सभी मंत्रीगण प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

--आईएएनएस

एसएनपी/पीएम