Aapka Rajasthan

मध्य प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए आंगन मिलन कार्यक्रम

भोपाल, 16 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के कल्याण तथा सशक्तिकरण के लिए 10 दिवसीय आंगन मिलन कार्यक्रम होगा।
 

भोपाल, 16 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के कल्याण तथा सशक्तिकरण के लिए 10 दिवसीय आंगन मिलन कार्यक्रम होगा।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक 10 दिवसीय आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के कल्याण एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सदैव नारी शक्ति को प्राथमिकता देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं। मध्य प्रदेश सरकार भी महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण दिए जाने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि विपक्षी दलों ने विरोध किया, लेकिन कब तक एक दिन महिलाओं को अपना हक जरूर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा और संकल्प की भावना के साथ हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश की माता-बहनों को अधिक अवसर और सम्मान मिले। सशक्त नारी, सशक्त परिवार और सशक्त मध्यप्रदेश के संकल्प के साथ हमारी सरकार प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रही है।

--आईएएनएस

एसएनपी/डीकेपी