Aapka Rajasthan

मध्य प्रदेश में कोरियर के नाम पर बढ़ती ठगी पर पुलिस ने किया अलर्ट

इंदौर, 7 नवंबर (आईएएनएस) मध्य प्रदेश में कोरियर सर्विस की डिलीवरी और ट्रेकिंग के नाम पर ठगी की जा रही है। इंदौर पुलिस ने बढ़ती घटनाओं को लेकर आम लोगों को सादर किया है। राज्य की व्यापारिक नगरी इंदौर में पिछले कुछ दिनों में ऑनलाइन ठगी की घटनाओं में बढ़ोतरी आई है। इंदौर पुलिस के मुताबिक साइबर ठग स्वयं को कोरियर कंपनी का प्रतिनिधि बताकर पार्सल की डिलीवरी या ट्रैकिंग के नाम पर संदिग्ध हाइपरलिंक भेजकर उस पर क्लिक करने या अनजान नंबर पर संपर्क करने के लिए कहते हैं।
 
इंदौर पुलिस ने आम लोगों को सलाह दी है कि वह किसी भी संदिग्ध हाइपरलिंक पर क्लिक न करें और न ही ऐसे संदिग्ध नंबरों पर कॉल बैक करें। अनजान नंबर से आए कोरियर संबंधी कॉल पर व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करें।पार्सल ट्रैकिंग के लिए कोरियर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही उपयोग करें। बताया गया है कि क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त साइबर ठगी की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की गई।

इसमें शिकायतकर्ता राजकुमार (परिवर्तित नाम) निवासी इंदौर के साथ फेस्टिव सीजन के दौरान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ऑनलाइन साइबर ठगी की गई थी। आवेदक के साथ एक लाख 29 हजार की धोखाधड़ी हुई थी। शिकायत में क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए महाराष्ट्र के संदिग्ध बैंक खातों में ठगी की राशि फ्रीज कराई गई। इसके पश्चात न्यायालय के आदेश के माध्यम से आवेदक को राशि रिफंड कराई गई।

पुलिस का कहना है कि गूगल पर उपलब्ध नंबरों पर बिना पुष्टि विश्वास न करें। किसी भी व्यक्ति द्वारा स्वयं को बैंक, संस्थान अथवा सरकारी विभाग का अधिकारी बताने पर उसकी पहचान की पुष्टि अवश्य करें। अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पिन, पासवर्ड अथवा अन्य निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। बैंकिंग कार्यवाही, पेंशन अथवा सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी के लिए संबंधित विभाग के अधिकृत कार्यालय या आधिकारिक वेबसाइट से ही संपर्क करें।

--आईएएनएस

एसएनपी/पीएम