Aapka Rajasthan

मध्य प्रदेश में चोरों के खिलाफ कार्रवाई, 100 से ज्यादा वाहन बरामद; कई गिरफ्तार

भोपाल, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ मुहिम चला रखी है और इसी का नतीजा है कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न वाहन चोरों से 109 वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में दोपहिया वाहन चोरों पर खास नजर है और उनके खिलाफ चलाई गई मुहिम का ही नतीजा रहा कि चोरी गए वाहनों की बरामदगी के साथ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।
 
जबलपुर जिले के थाना माढ़ोताल पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर एवं वाहन काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए जबलपुर एवं रायपुर (छत्तीसगढ़) से चोरी किए गए 15 वाहन जब्त किए। इसी प्रकार, थाना लाडगंज पुलिस ने 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 वाहन बरामद किए, जबकि थाना पाटन पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर 7 दोपहिया वाहन जब्त किए गए।

इस प्रकार तीनों कार्यवाहियों में पुलिस ने चोरी किए गए 34 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। इसी तरह राजगढ़ जिले के थाना ब्यावरा सिटी पुलिस ने अंतरजिला मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों से 15 मोटरसाइकिलें जब्त कीं। वहीं थाना सुठालिया पुलिस ने चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलें बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस प्रकार दोनों कार्यवाहियों में पुलिस ने चोरी किए गए कुल 25 वाहन बरामद किए हैं।

रतलाम जिले की पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नौ मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इस कार्रवाई में एक मुख्य आरोपी एवं तीन बाल अपराधियों को पकड़ा। वहीं थाना स्टेशन रोड पुलिस ने भी चार मोटरसाइकिलें बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस प्रकार कुल 13 मोटरसाइकिलें बरामद की गई। राज्य के अन्य जिलों में भी पुलिस ने कार्यवाही की।

बैतूल जिले में भैंसदेही पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय वाहन चोरो को गिरफ्तार कर 10 मोटरसाइकिलें, खरगोन पुलिस ने सात मोटरसाइकिल, ग्वालियर जिले में 5 वाहन, गुना जिले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार मोटरसाइकिलें, शिवपुरी जिले में चार,मंदसौर जिले में तीन मोटरसाइकिलें तथा शाजापुर एवं कटनी जिलों में दो -दो मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

--आईएएनएस

एसएनपी/डीएससी