Aapka Rajasthan

मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिल रहा योजनाओं का फीडबैक: तुलसी सिलावट

भोपाल, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने मंत्रियों के भाजपा कार्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होने की व्यवस्था को आमजन से लेकर कार्यकर्ताओं के लिए लाभदायक बताते हुए कहा कि इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं के जरिए योजनाओं का जमीनी फीडबैक मिल रहा है।
 
मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिल रहा योजनाओं का फीडबैक: तुलसी सिलावट

भोपाल, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने मंत्रियों के भाजपा कार्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होने की व्यवस्था को आमजन से लेकर कार्यकर्ताओं के लिए लाभदायक बताते हुए कहा कि इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं के जरिए योजनाओं का जमीनी फीडबैक मिल रहा है।

दरअसल, राज्य में सरकार और संगठन ने बेहतर तालमेल बनाने के मकसद से मंत्रियों के नियमित पार्टी दफ्तर में बैठने की व्यवस्था की है। इसमें राज्यभर से आने वाले कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर में पहुंचकर अपनी समस्याओं से मंत्रियों को अवगत कराते हैं।

इसी क्रम में सोमवार को जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट पार्टी कार्यालय में बैठे। मंत्री सिलावट ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार के विश्वास और विकास के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री को बधाई देता हूं। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद एवं समन्वय की एक अच्छी परंपरा प्रारंभ हुई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, हमारे कार्यकर्ताओं को संगठन पर अटूट विश्वास है। पार्टी कार्यकर्ता बड़े विश्वास के साथ अपने क्षेत्र की जनसमस्याएं लेकर प्रदेश कार्यालय में आते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है, जिन जनसमस्याओं का समाधान तत्काल नहीं किया जा सकता, उन्हें संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है।

मंत्री सिलावट ने इस नई व्यवस्था से होने वाले लाभ का जिक्र करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान प्रदेश शासन की कल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी मिल रहा है, जो योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सहायक सिद्ध होगा। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं की जनसमस्याओं को सुनें और उनका समाधान करें।

दरअसल, राज्य में मोहन यादव सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निदान पर खास जोर दिया गया है। इसके लिए सरकार के मंत्री नियमित तौर पर पार्टी दफ्तर में बैठ रहे हैं। इससे कार्यकर्ताओं को मंत्रियों के बंगले और राजधानी में दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

--आईएएनएस

एसएनपी/डीकेपी