Aapka Rajasthan

मध्य प्रदेश में बदमाशों से डेढ़ करोड़ की संपत्ति बरामद

भोपाल, 24 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में बदमाशों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस द्वारा संगठित अपराध, आर्थिक ठगी, नकबजनी एवं लूट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ 43 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति बरामद की गई है।
 
राज्य में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस के सघन अभियान के तहत विभिन्न जिलों में अपराधी गतिविधियों में लिप्त लोग पकड़े गए हैं। राजगढ़ जिले में ऑपरेशन किसान रक्षक में नरसिंहगढ़ थाने की पुलिस द्वारा भूमि विक्रय के नाम पर किसानों से की गई 39 लाख रुपए की धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और कैश बरामद किए गए।

इसी तरह उज्जैन के बड़नगर थाने की पुलिस ने 10 लाख 45 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी चोरी के प्रकरण का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया। एक अन्‍य कार्रवाई में नानाखेड़ा पुलिस ने खाली मकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज व साइबर विश्लेषण की मदद से 2 शातिर आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार कर 5 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।

इसी तरह जबलपुर में वाहनों को कबाड़ में बदलने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लगभग 50 लाख मूल्य के ट्रक, कार, कटे हुए स्क्रैप पार्ट्स, ऑक्सीजन सिलेंडर एवं अन्य उपकरण जब्त किए। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में खरगोन, कटनी, अशोकनगर, भोपाल, नरसिंहपुर में अपराधियों को पकड़कर उनके पास से नकदी और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

--आईएएनएस

एसएनपी/डीकेपी