Aapka Rajasthan

मध्य प्रदेश में पिछले साल से 8 लाख टन ज्यादा धान की खरीद

भोपाल, 21 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में धान खरीदी के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है। इस साल 20 जनवरी तक धान खरीदी में पिछले साल की उपलब्धि को कहीं पीछे छोड़ दिया गया है।
 
मध्य प्रदेश में पिछले साल से 8 लाख टन ज्यादा धान की खरीद

भोपाल, 21 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में धान खरीदी के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है। इस साल 20 जनवरी तक धान खरीदी में पिछले साल की उपलब्धि को कहीं पीछे छोड़ दिया गया है।

इस बार अब तक आठ लाख टन से ज्यादा धान खरीदी की जा चुकी है। राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि धान उपार्जन के लिए निर्धारित तिथि 20 जनवरी तक गत वर्ष से 8 लाख 22 हजार मीट्रिक टन अधिक धान की खरीदी हुई है।

इस वर्ष 7 लाख 62 हजार 629 किसानों से 51 लाख 75 हजार 4 मीट्रिक टन धान की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की गई है। उन्होंने बताया है कि गत वर्ष 43 लाख 52 हजार 905 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रूपये प्रति क्विंटल है। किसानों को अभी तक 9485 करोड़ रूपये से अधिक राशि का भुगतान भी किया जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि धान विक्रय के लिये 8 लाख 59 हजार 822 किसानों ने पंजीयन कराया था। एक दिसम्बर से शुरू हुई धान खरीदी के लिये विभिन्न जिलों में 1436 केन्द्र बनाये गये थे। क्रय की गयी धान की 84 प्रतिशत मात्रा, 43 लाख 55 हजार 879 मीट्रिक टन, का परिवहन किया जा चुका है।

दरअसल, राज्य में धान खरीदी के लिए किसानों से पंजीयन कराया गया था और उसके बाद खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए खास इंतजाम किए गए। किसानों को किसी तरह की समस्या न आए इसके लिए विभाग ने बेहतर व्यवस्थाएं की। धान खरीदी का सिलसिला एक दिसंबर को शुरू हुआ था। 20 जनवरी तक हुई खरीदी में पिछले साल से कहीं ज्यादा खरीदी का आंकड़ा सामने आया है।

आईएएनएस

एसएनपी/डीएससी