Aapka Rajasthan

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यपाल से यूसीसी, रोजगार और निवेश पर की चर्चा

भोपाल, 29 जून (आईएएनएस) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित लोकभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सोमवार को मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्यपाल पटेल को समान नागरिक संहिता सहित कई कार्य योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही रोजगार और निवेश पर भी चर्चा की।
 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यपाल पटेल से मुलाकात के बाद कहा कि राज्यपाल को प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने को लेकर नौ लाख से अधिक प्राप्त सुझावों, व्यापक जनसमर्थन एवं आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्यपाल के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल क्रियान्वयन, गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा में प्रस्तावित शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों, चार कृषि उपज को प्राप्त जीआई टैग से किसानों को मिलने वाले लाभ, सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार, एमएसएमई एवं स्टार्ट-अप को प्रोत्साहन, औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न प्रयासों एवं उपलब्धियों पर भी चर्चा हुई।

दरअसल राज्य में यूसीसी के लिए आमजन से सुझाव आमंत्रित किया जा रहे हैं इसके लिए संवाद का सिलसिला भी जारी है।राज्य सरकार की कोशिश यही है कि जुलाई माह में होने वाले विधानसभा के सत्र में यूसीसी के प्रारूप को पेश किया जाए। वहीं, दूसरी ओर सियासी गलियारे में इस मुलाकात को आगामी समय में राज्य में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

--आईएएनएस

एसएनपी/पीएम