Aapka Rajasthan

मध्य प्रदेश के 'हर घर योग अभियान' से जुड़ें जनता : सीएम मोहन यादव

भोपाल, 12 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर दुनिया भर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, योग के प्रति लोगों में जागृति लाने के लिए मध्य प्रदेश में हर घर योग अभियान शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।
 
सीएम मोहन यादव ने कहा कि 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के उपलक्ष्य में 21 जून तक मध्य प्रदेश में योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलेगा। हर घर योग को लेकर आयुष विभाग की इस महत्वपूर्ण पहल से आप सभी अवश्य जुड़ें। सबको योग के लिए प्रेरित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ जीवन शैली और निरोगी काया के लिए योग को सर्वोत्तम उपाय बताया है। यूनेस्को ने 21 जून को 'विश्व योग दिवस' घोषित किया है। मध्य प्रदेश आयुष विभाग ने योग को घर-घर तक पहुंचाने के लिए स्कूल और कॉलेज में एक अभियान प्रारंभ किया है। हर उम्र के लोग योगाभ्यास के लिए प्रेरित हों, इसके लिए राज्य सरकार ने योग-सखी और योग-दूत तैयार कर आगे बढ़ाने का निर्णय भी लिया है। 'हर घर योग अभियान' प्रारंभ हुआ है। अभियान में 800 स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) और सभी चिकित्सालयों में पदस्थ योग शिक्षक 10-15 नागरिकों के छोटे समूहों में योगाभ्यास करवाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेशवासियों को योग से जोड़ने के लिए 21 जून तक यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पंडित खुशीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज, भोपाल के मास्टर ट्रेनर स्टूडियो से 45 मिनट के लाइव योग सेशन होंगे। यह अभियान विश्व योग दिवस तक निरंतर जारी रहेगा। निरोगी रहने के साथ-साथ अपनी अपार क्षमताओं को योग के माध्यम से जागृत किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री यादव ने प्रदेशवासियों से घर-घर और जन-जन तक योग को पहुंचाने के लिए मिलकर योगाभ्यास करने और निरोग रहने की अपील की है।

--आईएएनएस

एसएनपी/एएस