Aapka Rajasthan

मध्य प्रदेश के सीएम और नगरीय प्रशासन मंत्री की लड़ाई से कई जिलों का मास्टर प्लान अटका: उमंग सिंघार

भोपाल, 25 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के रिश्ते अच्छे न होने का आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि इन दोनों के बीच चल रही लड़ाई के चलते राज्य के कई शहरों के मास्टर प्लान रुके पड़े हैं।
 
दरअसल, मंगलवार को विधानसभा में भोपाल मेट्रो और मास्टर प्लान को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री ने एक बयान दिया था, जिसमें कहा था कि मेट्रो की योजना अधिकारियों ने बैठकर बना ली और मास्टर प्लान मुख्यमंत्री के पास है।

नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय के इन बयानों को लेकर संवाददाताओं ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष सिंघार से सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि वर्तमान में मंत्री और मुख्यमंत्री के बीच आपस में लड़ाई चल रही है। यह विधानसभा में स्पष्ट हो गया है। सवाल उठ रहा है कि नगरीय प्रशासन मंत्री को मुख्यमंत्री फ्री हैंड क्यों नहीं देना चाहते। अगर ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो उनसे इस्तीफा ले लें, और अगर उनसे काम लेना चाहते हैं तो उन्हें फ्री हैंड देना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री के बीच चल रही लड़ाई से प्रदेश का मास्टर प्लान कई जिलों का रुक गया है। डेढ़ साल से मास्टर प्लान रुके हुए हैं। इसको लेकर कांग्रेस कई बार मांग कर चुकी है।

इंदौर के प्रभारी मंत्री राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव हैं। इंदौर और भोपाल के लोगों को मास्टर प्लान नहीं मिल पा रहा है। पहले अवैध कॉलोनी बनाई जाती है और बाद में वैध किया जाता है। इससे जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह इंदौर और भोपाल के लोगों के साथ अन्याय है।

--आईएएनएस

एसएनपी/एएसएच