Aapka Rajasthan

मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के गृह जिले में कांग्रेस को झटका

भोपाल, 13 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के गृह जिले बैतूल में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां के मुलताई नगर पालिका की अध्यक्ष नीतू परमार ने पति के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
 
मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के गृह जिले में कांग्रेस को झटका

भोपाल, 13 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के गृह जिले बैतूल में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां के मुलताई नगर पालिका की अध्यक्ष नीतू परमार ने पति के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने बैतूल जिले की मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार एवं उनके पति प्रहलाद सिंह परमार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार ने भाजपा की रीति-नीति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास व जनकल्याण के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है। यहां सभी का स्वागत है। सभी कार्यकर्ता परिवार भाव के साथ जनता की सेवा और संगठन के कार्यों को बुलंदियों तक पहुंचाते हैं। कांग्रेस पार्टी में जनता की सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए कोई स्थान नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। देश और प्रदेश की जनता लगातार भाजपा पर भरोसा कर रही है। भाजपा संगठन साफ-सुथरी राजनीति करने वालों को काम करने के लिए अनुकूलता प्रदान करने और मौका देने का कार्य करता है।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार ने कहा कि मैं पहले भी भाजपा की सदस्य रही हूं। वर्षों तक भाजपा संगठन में एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह रहकर कार्य किया है। भाजपा मेरा परिवार है और मैं इसकी सदस्य हूं। मुलताई नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाली देवतुल्य जनता की सेवा और अधिक प्रभावी रूप से कर सकूं, इसलिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधाकर पंवार, विधायक चंद्रशेखर देशमुख, और जिला मंत्री वर्षा गढ़ेकर उपस्थित रहीं।

--आईएएनएस

एसएनपी/डीकेपी