Aapka Rajasthan

मध्य प्रदेश : कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई की मांग

भोपाल, 1 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधायक दल का प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सैन्य अधिकारी सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति चाहे वह मंत्री पद पर आसीन हो, कानून से ऊपर नहीं हो सकता।
 
कांग्रेस विधायक दल द्वारा राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि मंत्री विजय शाह के विरुद्ध राज्य मंत्रिमंडल द्वारा अभियोजन स्वीकृति प्रदान करने हेतु अपेक्षित निर्णय नहीं लिया गया है। संवैधानिक शासन व्यवस्था में कोई भी व्यक्ति चाहे वह मंत्री पद पर आसीन हो, कानून से ऊपर नहीं हो सकता। जब किसी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के अनुपालन का प्रश्न हो, तब शासन की ओर से निष्पक्ष, पारदर्शी और विधि सम्मत निर्णय शीघ्र लिए जाने की आवश्यकता है।

कांग्रेस विधायक दल ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि प्रकरण की संवेदनशीलता एवं संवैधानिक मर्यादाओं को दृष्टिगत रखते हुए मंत्री विजय शाह के विरुद्ध पुनर्विचार कर अभियोजन स्वीकृति शीघ्र प्रदान करें। इस मौके पर विधायक आरिफ मसूद एवं सुरेश राजे भी उपस्थित रहे।

इससे पहले कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सैन्य अधिकारी सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को राजनीतिक संरक्षण होने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा था। उन्होंने राष्ट्रपति को लिखे गए पत्र में कहा गया था कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने देश की जांबाज बेटी और भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी कर जिस मर्यादा को तार-तार किया, वह एक व्यक्ति ही नहीं, देश की सेना का भी अपमान था। उन्होंने कहा कि सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि राज्य सरकार ने मंत्री के खिलाफ अभियोजन चलाने की स्वीकृति नहीं दी है।

दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मंत्री विजय शाह ने सैन्य अधिकारी सोफिया कुरैशी को लेकर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी की थी। इस मामले को न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया था। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद मंत्री विजय शाह ने अपने बयान पर माफी मांगी ली थी।

--आईएएनएस

एसएनपी/एसके