Aapka Rajasthan

लखनऊ के आई हॉस्पिटल में दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ, 12 जून (आईएएनएस)। लखनऊ के थाना विभूतिखंड क्षेत्र में स्थित चंद्रा आई हॉस्पिटल में मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने दो लोगों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
लखनऊ के आई हॉस्पिटल में दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ, 12 जून (आईएएनएस)। लखनऊ के थाना विभूतिखंड क्षेत्र में स्थित चंद्रा आई हॉस्पिटल में मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने दो लोगों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ पुलिस कमिश्रेट के मीडिया सेल ने बताया कि 10 जून को हरदोई निवासी गंगाधर त्रिपाठी ने थाना विभूतिखंड में शिकायती पत्र देकर अधिवक्ता पंकज मिश्रा पर चंद्रा आई हॉस्पिटल में मारपीट किए जाने का आरोप लगाया। वहीं, दूसरी ओर अधिवक्ता पंकज मिश्रा द्वारा भी एक प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि गंगाधर त्रिपाठी द्वारा उनकी माता के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया तथा उन्हें धमकी दी गई।

मीडिया सेल ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर केस दर्ज किया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच गुरुवार को अधिवक्ता पंकज मिश्रा द्वारा अपने समर्थकों के साथ थाना परिसर पहुंचकर उनके प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की गई। इस दौरान इनके द्वारा अन्य विभिन्न आरोप लगाए गए, जिनके संबंध में तथ्यों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मीडिया सेल ने बताया कि विवेचना के दौरान दोनों पक्षों के मध्य पारिवारिक संबंध होने की जानकारी प्राप्त हुई है। जांच में ज्ञात हुआ कि पंकज मिश्रा, गंगाधर त्रिपाठी के दूर के रिश्ते में दामाद लगते हैं और दोनों पक्षों के मध्य पूर्व से पारिवारिक विवाद एवं आपसी मतभेद चले आ रहे हैं। प्रकरण के संबंध में अस्पताल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण एवं विश्लेषण किया जा रहा है। उपलब्ध साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विधिसम्मत जांच की जा रही है।

--आईएएनएस

ओपी/वीसी