Aapka Rajasthan

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने की पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग

लखनऊ, 23 जून (आईएएनएस)। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक, दुर्भाग्यपूर्ण और झकझोर देने वाली है।
 
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने की पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग

लखनऊ, 23 जून (आईएएनएस)। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक, दुर्भाग्यपूर्ण और झकझोर देने वाली है।

अवधेश प्रसाद ने आईएएनएस से कहा, "यह बहुत ही पीड़ादायक और हृदय विदारक घटना है। इस हादसे में जिन बच्चों की जान चली गई, उनके सामने पूरे जीवन के सपने थे। उन्होंने अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मेहनत की थी, लेकिन एक पल में सब कुछ खत्म हो गया।"

उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में इस तरह की घटना शायद पहली बार सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। उन्होंने मृतक छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सपा सांसद ने बताया कि वह स्वयं लखनऊ जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे और उन्हें अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। यह बहुत बड़ी दुखद घटना है। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उनके दर्द की भरपाई कभी नहीं हो सकती।

अवधेश प्रसाद ने इस हादसे में कहीं न कहीं लापरवाही होने की आशंका भी जताई। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान को संचालित करने के लिए निर्धारित मानक और सुरक्षा नियम होते हैं, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि इन मानकों की अनदेखी की गई। हालांकि उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने राज्य सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही घटना की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी कोचिंग सेंटर या संस्थान को शुरू करने से पहले सभी सुरक्षा मानकों और आवश्यक मापदंडों का कड़ाई से पालन किया जाए।

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा, "वे घटना होने के बाद ही जागे हैं। अच्छी बात है कि वे आखिरकार जागे, लेकिन यह बहुत दुखद और दर्दनाक घटना थी। पूरा देश इससे दुखी है। हालांकि, जब कुछ साल पहले दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में ऐसी ही घटना हुई थी, तो पता चला था कि कई संस्थान बच्चों के पढ़ने की जगहों के लिए जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रहे थे।"

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम