Aapka Rajasthan

लोकसभा में हंगामे की राजनीति से लोकतंत्र प्रभावित, भाजपा सांसद खटाना का राहुल गांधी पर तीखा हमला

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के सांसद गुलाम अली खटाना ने शुक्रवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संसद, विशेषकर लोकसभा में लगातार हंगामा खड़ा करने की राजनीति करते हैं, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित होती है।
 
गुलाम अली खटाना ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "राहुल गांधी द्वारा अपनी किताब में उठाए गए मुद्दे खुद उनके व्यवहार से मेल नहीं खाते। विपक्ष के नेता की भूमिका रचनात्मक होनी चाहिए, लेकिन राहुल गांधी अक्सर लोकसभा में व्यवधान पैदा करते नजर आते हैं। संसद बहस और चर्चा का मंच है, लेकिन बार-बार हंगामा करने से न केवल कामकाज प्रभावित होता है, बल्कि जनता के मुद्दे भी पीछे छूट जाते हैं।"

उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका बेहद अहम होती है, क्योंकि वह सरकार को जवाबदेह बनाता है। लेकिन अगर विपक्ष केवल शोर-शराबे और विरोध तक सीमित रह जाए, तो उसका उद्देश्य कमजोर पड़ जाता है। राहुल गांधी अक्सर ऐसे मुद्दे उठाते हैं, जिनका मकसद केवल राजनीतिक माहौल बनाना होता है, न कि ठोस समाधान ढूंढना।"

भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि संसद में बार-बार हंगामे के कारण महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि देश के विकास से जुड़े कई अहम फैसले संसद में लिए जाते हैं, और यदि वहां व्यवस्थित तरीके से काम न हो, तो इसका असर आम जनता पर पड़ता है।

खटाना ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस अपने नेताओं को जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करे, तो संसद की कार्यवाही अधिक प्रभावी हो सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि जनता अब सब कुछ देख और समझ रही है। लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी निर्णायक होती है और वह यह तय करती है कि कौन सा नेता उनकी उम्मीदों पर खरा उतरता है। खटाना ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जनता ऐसे नेताओं को प्राथमिकता देगी, जो सकारात्मक राजनीति करते हैं और देश के विकास में योगदान देते हैं।

--आईएएनएस

एससीएच