Aapka Rajasthan

लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू ने मारा छापा

भोपाल 3 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बालाघाट में लोक निर्माण विभाग में प्रभारी कार्यपालन यंत्री कमल किशोर सिंगारे के बालाघाट स्थित आवास सहित अन्य ठिकानों पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने एक साथ दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बालाघाट में पदस्थ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और पद के दुरुपयोग की शिकायत की गई थी ।
 
इस शिकायत की पुष्टि के बाद में कार्यपालन यंत्री के बालाघाट निवास पर दबिश दी इसके साथ छिंदवाड़ा और भोपाल स्थित आवास पर भी जांच जारी है। बताया गया है कि सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन की ओर से विभाग और प्रशासन से एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की शिकायत की गई थी लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई। बाद में संगठन के पदाधिकारी ने यह शिकायत ईओडब्ल्यू से की।

शिकायत के आधार पर ईओडब्ल्यू ने एक साथ तीन स्थानों पर जांच शुरू की है। इस जांच के दौरान नगदी और वाहन मिले हैं। संगठन की ओर से ईओडब्ल्यू को जो शिकायत की गई थी उसमें कहा गया कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एक ठेकेदार से 30 लाख रुपए के भुगतान के एवज में 10 लाख रुपए का कमीशन मांग रहे हैं। यही शिकायत एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सिंगारे के लिए मुसीबत बन गई है।

मिली जानकारी के अनुसार तीनों स्थानों पर ईओडब्ल्यू की कार्रवाई जारी है और इसके बाद ही खुलासा हो पाएगा कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ जो शिकायत की गई थी, उसकी सत्यता क्या है और इंजीनियर के पास कितनी अघोषित संपत्ति है।

--आईएएनएस

एसएनपी/पीएम