'लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है', पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा उत्सव पर मंत्री दिलीप घोष
मिदनापुर, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, कृषि विपणन और पशु संसाधन विकास मंत्री दिलीप घोष ने दुर्गा पूजा, सीजेपी के तिरंगा मार्च, महुआ मोइत्रा कोर्ट केस, इमरान खान के एग्जिट नोटिस समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए दुर्गा पूजा को लेकर दिलीप घोष ने कहा, "काफी अच्छा वातावरण है और मौसम भी शानदार है। बंगाल में महाषष्ठी से नवदशमी तक मां की मुख्य रूप से पूजा शुरू होती है। इस बार तो पहले से ही पूजा का उद्घाटन किया जा चुका है और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आज से पंडालों में मां की पूजा की जाएगी। इस बार ऐतिहासिक पूजा होगी। सरकार की ओर से महालया के दिन से ही पूजा का उद्घाटन किया गया था। इसका भी असर है और लोग अपार उत्साहित हैं।"
सीजेपी के 'तिरंगा मार्च' को लेकर दिलीप घोष ने कहा, "भारत एक धार्मिक देश है, परंपरा के अनुसार पूरे देश में नवरात्रि और दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। इस समय भी इनको शांति नहीं है। राजनीतिक आंदोलन करके लोगों की खुशी में बाधा डाल रहे हैं और देश में तनाव फैला रहे हैं। जनता इसका हिसाब करेगी।"
महुआ मोइत्रा के मामले पर दिलीप घोष ने कहा, "विरोधी लोगों में बौखलाहट बढ़ गई है। इनके पास कोई हिसाब-किताब नहीं है। कोई सुप्रीम कोर्ट चला जाता है, किसी की ओर से कुछ लिख दिया जाता है।"
अभिनेता इमरान खान के एग्जिट नोटिस पर दिलीप घोष ने कहा, "देश में रहकर परंपरा और संस्कृति का विरोध करने पर आज का भारत समर्थन नहीं करेगा।"
आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दिलीप घोष ने कहा, "देश में लोगों को आरक्षण की सुविधा दी गई है, लेकिन किसी को डबल सुविधा नहीं मिलनी चाहिए। देश में इसका विरोध है। इस पर कानून भी बनना चाहिए।"
डेंगू को लेकर दिलीप घोष ने कहा, "बारिश के बाद यहां डेंगू के मामले बढ़ते हैं। इसको लेकर सरकार सचेत है। षष्ठी के दिन हम लोग यहां बैठे हैं, जहां डेंगू को नियंत्रित करने के लिए कर्मचारियों की ओर से छिड़काव किया जा रहा है। सरकार सचेत है, लोगों को भी इसके प्रति सचेत रहना चाहिए।"
--आईएएनएस
एसडी/एबीएम
