Aapka Rajasthan

एलआईसी एचएफएल भर्ती 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी- मार्केटिंग और सेल्स के 50 पदों पर आवेदन शुरू, जानें डिटेल्स

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन - हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसी एचएफएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, एलआईसी एचएफएल ने मैनेजमेंट ट्रेनी - मार्केटिंग और सेल्स के कुल 50 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है।
 

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन - हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसी एचएफएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, एलआईसी एचएफएल ने मैनेजमेंट ट्रेनी - मार्केटिंग और सेल्स के कुल 50 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है।

मैनेजमेंट ट्रेनी - मार्केटिंग और सेल्स के कुल 50 पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एलआईसी एचएफएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, सेल्स और बातचीत (नेगोशिएशन) में एक वर्ष का अनुभव हो तो बेहतर है। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास बातचीत करने की क्षमता और स्थानीय भाषा में अच्छी पकड़ होनी चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग पीरियड के दौरान 40,000 से 50,000 रुपए के बीच प्रति माह स्टाइपेंड दिए जाएंगे। वहीं, पर्मानेंट होने के बाद उम्मीदवारों का कॉस्ट-टू-कंपनी (सीसीटी) 14 लाख रुपए से अधिक प्रति वर्ष होगी।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि मैनेजमेंट ट्रेनी - मार्केटिंग और सेल्स, कस्टमर बनाने, चैनल डेवलप करने, बिल्डर्स के साथ संबंध बनाने और मार्केट का विस्तार करने के जरिए बिजनेस की ग्रोथ में मदद करेगा। इस रोल में हाउसिंग फाइनेंस सेल्स, डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट, अंडरराइटिंग, कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट और मार्केट डेवलपमेंट का प्रैक्टिकल अनुभव मिलेगा, जिससे ट्रेनी भविष्य में ऑर्गनाइजेशन में मैनेजर की जिम्मेदारियां संभालने के लिए तैयार हो सकेगा। यह 1 वर्ष का ट्रेनिंग प्रोग्राम है और इसके बाद तय शर्तों के आधार पर नौकरी में शामिल किया जा सकता है। वहीं, सर्विस बॉन्ड की शर्तों के अनुसार, उम्मीदवारों को जॉइनिंग की तारीख से कम से कम 2 वर्ष तक कंपनी में काम करना होगा।

--आईएएनएस

डीके/पीएम