Aapka Rajasthan

लॉरेस ऑफ पंजाब की रिलीज पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लगाई रोक

चंडीगढ, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ मामले में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 को पत्र लिखा है। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने अपने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर यह पत्र साझा भी किया है। इस पत्र में ओटीपी प्लेटफॉर्म से इस वेब सीरीज को रिलीज नहीं करने का आदेश दिया गया है।
 
इसके अलावा, पत्र में 27.10.2025 को जारी ओटीटी दिशानिर्देशों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि अगर हम इस तरह के वेब सीरीज को रिलीज होने की करने की अनुमति देते हैं, तो इससे समाज में अपराध बढ़ने की आशंका बढ़ सकती है, जिसे देखते इसे रिलीज नहीं करने का फैसला ही सही रहेगा।

मंत्रालय ने अपने पत्र में ओटीटी प्लेटफॉर्म को जारी किए गए दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि गैंगस्टर और अपराधियों पर आधारित वेब सीरीज को रिलीज करने से पहले पूरे विवेक का इस्तेमाल करें। इसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचे। पत्र में आगे कहा गया है कि इस तरह के वेब सीरीज में युवाओं को भ्रमित करने की पूरी क्षमता होती है, क्योंकि इस तरह की वेब सीरीज में किसी भी आपराधिक घटना को सामान्य या आकर्षक रूप से प्रस्तुत करने की कोशिश की जाती है, जिससे युवा गुमराह हो सकते हैं।

इसके अलावा, पंजाब पुलिस ने भी सूचित किया है कि अगर इस तरह के वेब सीरीज को रिलीज करने की अनुमति दी जाती है, तो इससे सामाजिक व्यवस्था तहस नहस हो सकती है। अपराधियों को महिमामंडित करना किसी भी समाज के लिए उचित नहीं है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी पत्र को साझा किया है। साथ ही, उन्होंने एक पोस्ट भी किया है, जिसमें उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि मैं इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकता, जहां पर पंजाब के नाम को गैंगस्टरों के महिमामंडन से जोड़ा जा रहा हो। यह स्थिति किसी भी लिहाज से उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि मैंने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में इस मामले में पीआईएल दाखिल कर लॉरेंस ऑफ पंजाब वेब सीरीज पर रोक लगाने की मांग की थी। साथ ही, मैंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा था, जिसमें मैंने इस वेब सीरीज पर रोक लगाने की मांग की थी क्योंकि यह पूरा मामला हमारी पहचान से जुड़ा हुआ था।

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि अब इस वेब सीरीज के रिलीज पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब गुंडागर्दी की संस्कृति नहीं है। पंजाब साहस, कड़ी मेहनत और आत्मसम्मान की राह पर चलने वाला राज्य है।

--आईएएनएस

पीएम