Aapka Rajasthan

कुंभ मेले से आर्थिक गतिविधियों को भी मिलती है गति: मंत्री योगेश कदम

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री योगेश कदम ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कई पहलुओं पर अपने विचार रखे।
 

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री योगेश कदम ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कई पहलुओं पर अपने विचार रखे।

मंत्री योगेश कदम ने कहा कि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है कि सुप्रीम कोर्ट के जज ने नासिक कुंभ मेले पर क्या टिप्पणी की है। कुंभ आस्था से जुड़ा विषय है। कुंभ मेले में महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया से श्रद्धालु आते हैं।

उन्होंने कहा कि इस मेले के आयोजन में जो भी खर्च होता है, उसका तीन गुना हिस्सा हमें वापस प्राप्त होता है। इससे स्थानीय लोगों को आर्थिक तौर पर काफी फायदा होता है। अगर कुंभ मेले का आयोजन सुचारू ढंग से नहीं करेंगे तो हादसे होने की आशंका बढ़ जाएगी। ऐसे में मेरा सुझाव रहेगा कि सुरक्षा की दृष्टि वहां पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करना जरूरी है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट की ओर से स्कूलों का जिक्र किया गया है, जिस पर हम काम कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि कुंभ मेले का पूरे देश के श्रद्धालुओं और साधु संतों को इंतजार रहता है। मैं जब खुद प्रयागराज गया था तो मैंने देखा था कि वहां पर किसी भी प्रकार का मिसमैनेजमेंट नहीं था। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में थी। किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली थी। जब कभी इस तरह का आयोजन होता है तो हमारे लिए सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करना जरूरी हो जाता है। हमें यह सुनिश्चित करना होता है कि किसी को भी कोई दिक्कत न हो। इन्हीं बिंदुओं को देखते हुए यह फंड जरूरी हो जाता है। कांग्रेस ने कभी हिंदुत्व के विषय को प्राथमिकता नहीं दी। लिहाजा, हम उनसे यह उम्मीद भी नहीं रखते हैं कि वह इन बातों को समझ पाएं।

उन्होंने एमपीएससी पेपर लीक प्रकरण को लेकर भी अपने विचार रखे। उनके मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रारंभिक जांच की है। हमें जो भी आरोपी मिले हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि जो भी इसमें शामिल होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि निकट भविष्य में इस तरह की स्थिति पैदा न हो।

--आईएएनएस

एसएचके/डीकेपी