Aapka Rajasthan

कुलगाम : ड्राइवरों का रैपिड यूरिन ड्रग एब्यूज टेस्ट, नशे में लिप्त पाए जाने पर लाइसेंस होगा रद्द

कुलगाम, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की कुलगाम पुलिस सड़कों पर वाहन चला रहे सभी ड्राइवरों का रैपिड यूरिन ड्रग एब्यूज टेस्ट करा रही है। यह टेस्ट मूल रूप से यह पता लगाने के लिए किया जा रहा है कि कोई ड्राइवर नशे में है या नहीं।
 
कुलगाम : ड्राइवरों का रैपिड यूरिन ड्रग एब्यूज टेस्ट, नशे में लिप्त पाए जाने पर लाइसेंस होगा रद्द

कुलगाम, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की कुलगाम पुलिस सड़कों पर वाहन चला रहे सभी ड्राइवरों का रैपिड यूरिन ड्रग एब्यूज टेस्ट करा रही है। यह टेस्ट मूल रूप से यह पता लगाने के लिए किया जा रहा है कि कोई ड्राइवर नशे में है या नहीं।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के मकसद से जरूरी है। इस तरह की कार्रवाई से आगामी दिनों में धरातल पर स्थिति काफी सकारात्मक नजर आएगी और इससे सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।

पुलिस के मुताबिक, हमारा मकसद सड़कों को वाहन चालकों के लिए सुरक्षित बनाना है, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति का सामना नहीं करना पड़े। इसी को देखते हुए इस तरह के अभियान संचालित किए जा रहे हैं, ताकि एक तरफ जहां यह पता लगाया जा सके कि कौन से ड्राइवर नशे में वाहन चला रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया जा सके।

कुपवाड़ा पुलिस का कहना है कि अगर मौजूदा अभियान से हमें अपेक्षित परिणाम धरातल पर देखने को नहीं मिले, तो हम निकट भविष्य में भी सड़क सुरक्षा से संबंधित इसी तरह के अभियान संचालित करेंगे, ताकि लोगों को बड़े पैमाने पर जागरूक किया जा सके।

इसके अलावा, नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त रूख अख्तियार करते हुए कड़ी कार्रवाई जारी है। पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि अगर कोई ड्राइवर नशे में धुत होकर वाहन चलाता हुआ पकड़ा गया, तो उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा, ताकि वो निकट भविष्य में कोई गाड़ी नहीं चला सके। पुलिस ने जिले के सभी ड्राइवरों से अपील की है कि वो सड़क सुरक्षा के संबंध में बनाए गए नियमों के प्रति जागरूक रहे। इन नियमों का पालन करने में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरते।

वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें नशा तस्करी के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलती है, तो उसे हमारे साथ साझा करें, क्योंकि आपके द्वारा साझा की गई एक-एक जानकारी हमारे लिए काफी फायदेमंद साबित होगी, जो हमें आगे कार्रवाई करने में मदद करेगी।

--आईएएनएस

एसएचके/एबीएम