Aapka Rajasthan

'खुशी है कि देश के लिए मेडल लेकर आ सका', वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर जीतने पर बोले आशीष यादव

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर 20 चैंपियनशिप में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। देश ने टूर्नामेंट में कुल तीन मेडल अपने नाम किए, जिसमें दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल रहा। जैवलिन थ्रो में इस इवेंट में भारत को पहला मेडल दिलाने वाले आशीष यादव का कहा कि वह इंजरी के चलते अपना बेस्ट थ्रो नहीं फेंक सके, लेकिन उन्हें गर्व है कि वह देश के लिए मेडल जीतकर लेकर आए।
 
आशीष ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "मुझे बहुत अच्छा लगा। हमने वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने देश के लिए मेडल जीता है। यह बहुत अच्छा अनुभव था। मेरा पर्सनल बेस्ट 74.49 मीटर था, और मैंने उससे थोड़ा कम ही थ्रो किया। मुझे थोड़ी चोट भी लगी थी, जिसकी वजह से मैं अपना बेस्ट प्रदर्शन नहीं दे पाया। आगे मैं और बेहतर करूंगा। शुरू में, मेरे परिवार ने मुझे जैवलिन थ्रो न करने के लिए कहा था,क्योंकि इसमें चोट लगने का ज्यादा रिस्क होता है। उन्होंने मुझे डिस्कस थ्रो करने का सुझाव दिया क्योंकि मेरे अंकल, धर्मराज यादव, एक डिस्कस थ्रोअर हैं। हालांकि, इसके बावजूद मैंने जैवलिन में खेलने शुरू किया और आगे बढ़ता रहा।"

आशीष ने बताया कि उनके सबसे पहले कोच आशीष सिंह राठौर थे। इसके बाद उन्होंने रुस्तम खान कोच की अगुवाई में जैवलिन थ्रो में अपने खेल को और बेहतर किया। आशीष ने कहा कि मौजूदा कोच अरविंद कुमार की देखरेख में उनका सबसे बेस्ट प्रदर्शन आया। वहीं, पुरुषों की लॉन्ग जंप में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाले शहनवाज खान ने भी मेडल जीतने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने 'आईएएनएस' को बताया कि वह देश के लिए मेडल जीतकर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान थोड़ा दबाव होता है। शहनवाज ने बताया कि उनके करियर की शुरुआत मधेपुरा गांव से हुई, जहां उन्होंने नहर के किनारे से अपनी ट्रेनिंग शुरू की थी।

भारत ने इस चैंपियनशिप में 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज समेत कुल 3 मेडल के साथ अपने अभियान का अंत किया, जो 2021 और 2022 में जीते गए कुल पदकों के बराबर है। भारत के लिए पहला मेडल पुरुषों की जैवलिन थ्रो में आया, जहां आशीष यादव ने सिल्वर पर कब्जा जमाया। इसके बाद बसंत कुमार मेघवाल ने पुरुषों की हाई जंप में दूसरा सिल्वर दिलाया, जबकि शाहनवाज खान ने पुरुषों की लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

--आईएएनएस

एसएम/