Aapka Rajasthan

खुशबू पाटनी और फुकरा इंसान लेकर आ रहे नया रियलिटी शो, 16 कंटेस्टेंट के साथ नगालैंड में खतरनाक स्टंट

मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। ओटीटी पर नया रियलिटी शो दस्तक देने के लिए तैयार है, जिसका नाम है 'ट्राइबवर्स।' इस शो का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें 16 कंटेस्टेंट नगालैंड में टास्क के साथ-साथ जीवन जीने की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। शो 17 अप्रैल से जियो हॉटस्टार पर टेलीकास्ट किया जाएगा।
 
शो का प्रोमो आते ही सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन, शो को अमेजन प्राइम पर आने वाले रियलिटी शो 'द ट्राइब' से कंपेयर किया जा रहा है।

भारतीय सेना का हिस्सा रह चुकी खुशबू पाटनी और फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान शो को होस्ट कर रहे हैं। शो में नगालैंड की सबसे खतरनाक और वॉरियर ट्राइब के साथ सोशल मीडिया के बड़े 16 धुरंधर जीवन गुजारने वाले हैं। हर दिन नया टास्क होगा। शो के नए प्रोमो में पानी में तैरने से लेकर लकड़ियों के सहारे आग जलाने की जद्दोजहद को दिखाया गया है।

शो का पहला प्रोमो ही धमाकेदार है, लेकिन प्रोमो रिलीज के साथ शो की तुलना 2024 में आए 'द ट्राइब' से की जा रही है। इस शो में लॉस एंजिल्स के जंगलों में अलाना पांडे, अलाविया जाफरी, सृष्टि पोरी, आर्याना गांधी और हार्दिक जावेरी जैसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को एक साथ रखा गया। शो में खतरनाक टास्क से लेकर सभी के सामने जीवनयापन करने की बड़ी चुनौती थी। इस शो के जरिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को मंच देने का काम किया गया था। शो को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।

अब ऐसे ही कॉन्सेप्ट पर आधारित नया शो ट्राइबवर्स लाया जा रहा है। हालांकि शो में किन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को बुलाया गया है, इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है। इसके साथ की सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस के लिए फेमस खुशबू पाटनी के लिए भी शो बहुत खास है क्योंकि यह उनका डेब्यू शो है। खुशबू अभी तक सोशल मीडिया पर महिलाओं की आत्मरक्षा से जुड़े कंटेंट बनाती थीं और उन्होंने खास तौर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए काली मिर्च का स्प्रे भी तैयार किया था।

--आईएएनएस

पीएस/एबीएम