Aapka Rajasthan

'तेरा यार हूं मैं' से डेब्यू कर रहे अमन इंद्र कुमार पर मिलाप जावेरी ने जताया भरोसा, बोले-लॉन्च करना सही फैसला था

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस म्यूजिकल लव स्टोरी से निर्देशक इंद्र कुमार के बेटे अमन इंद्र कुमार और आकांक्षा शर्मा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।
 

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस म्यूजिकल लव स्टोरी से निर्देशक इंद्र कुमार के बेटे अमन इंद्र कुमार और आकांक्षा शर्मा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।

निर्देशक ने अभिनेता अमन की तारीफ करते हुए बताया कि वे अपने पिता की मदद के बजाय खुद से मेहनत कर पहचान बना रहे हैं। निर्देशक मिलाप जावेरी ने कहा, "मैं अमन को उसके बचपन से जानता आया हूं। आज उसे एक अभिनेता के रूप में बनते देखना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है।इस फिल्म से पहले भी इंदू जी मुझे अमन के अभिनय और डांस के वीडियो भेजते रहते थे। उन्हें देखकर मैं हमेशा प्रभावित हुआ, क्योंकि अमन ने अपने पिता के नाम का सहारा लेने के बजाय अपनी मेहनत पर भरोसा किया।"

उन्होंने आगे कहा, "ड्रामा, भावनात्मक दृश्यों और एक्शन पर उसकी अच्छी पकड़ देखकर मुझे पूरा विश्वास हो गया कि उसे लॉन्च करना सही फैसला है। मुझे यकीन है कि दर्शकों को पर्दे पर उसकी मेहनत, प्रोफेशनल रवैया और अपने काम के प्रति उसका समर्पण साफ दिखाई देगा।"

फिल्म में अभिनेता अमन के अपोजिट अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा नजर आएंगी। अभिनेत्री की तारीफ करते हुए निर्देशक मिलाप जावेरी ने कहा, "मुझे हमेशा से लगता था कि आकांक्षा में स्टार बनने की गुंजाइश है। अपने पहले ऑडिशन में ही उसने दमदार परफॉर्मेंस दी थी। बिना ग्लिसरीन के रोईं और बहुत खूबसूरत लग रही थीं। सबसे खास बात ये है कि अमन के केमिस्ट्री बहुत मजेदार थी।"

निर्देशक ने बताया कि अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा डांसर और दमदार ड्रामैटिक एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने कहा, "मुझे सच में लगता है कि अमन और आकांक्षा का भविष्य अच्छा है और उम्मीद है कि दर्शक उन्हें वह प्यार और तारीफ देंगे जिसके वे हकदार हैं।"

मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' में परेश रावल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही, जॉनी लीवर, सुप्रिया पिलगांवकर, मृणाल कुलकर्णी, नेहा खान, पूजा कतुर्डे, आनंद आचार्य और दर्शन जरीवाला जैसे शानदार कलाकार होंगे। यह फिल्म 24 जुलाई को थिएटर में रिलीज होने वाली है।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी